Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Read: भारत में शादी से जुड़ी कुछ अजब-गजब परंपरायें

बैंगलुरू। भारत विभन्नताओं का देश है,कहा जाता है कि हर सौ मीटर पर यहां बोली और रिवाज बदल जाते हैं। इतना अलग होते हुए भी यह देश प्यार और एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। आपको पता है कि अलग-अलग जाति और धर्म को मानने वाले इस देश में शादी को लेकर भी बड़ी अजीब-अजीब और अलग-अलग परंपरायें हैं।

Must Read: शादी की अजब-गजब परंपरायें और रीति-रिवाज

आईये आपको बताते हैं ऐसी ही भारत की कुछ अजब-गजब परंपराओं के बारे में...

1. वर का पानी: हिंदू शादियों में कई जगह शादी होने से पहले दुल्हन को वर का पानी यानी कि दूल्हे का नहाया हुआ पानी भेजा जाता है ताकि दुल्हन उस पानी से नहा सके और जीवन भर दूल्हे के ऊपर आने वाली हर मुसीबत को खुद पहले झेलने के लिए तैयार रहे।

2. बारात जाने से पहले मां का गुस्सा: हिंदू शादियों में कहीं-कहीं पर बारात जाने से पहले लड़के की मां लड़के से नाराज होकर बारात ले जाने रोकती है और कहती है कि वो कुएं में कूद जायेगी, वो तब तक गुस्सा रहती है जब तक उसका बेटा उससे वादा नहीं कर लेता कि पत्नी के आने के बाद भी वो उसका पूरा ख्याल रखेगा। फिलहाल .ह परंपरा है जो वक्त के साथ नये रूप में चल रही है क्योंकि अब कुआं तो हर जगह मिलता नहीं है इसलिए लड़के की मां अब बाल्टी के पानी और कटोरे में पानी का प्रयोग कर लेती है।

3. झाड़ू देना: कुछ जगहों पर लड़की की शादी के बक्से के साथ झाडू रखने का रिवाज है, ताकि लक्ष्मी उसके साथ हमेशा रहें।

4. जूठी सुपाड़ी: हिंदू शादियों में कुछ जगह दूल्हे को दुल्हन की जूठी उस सुपाड़ी को खाने को दिया जाता है जो कि वो सुबह से मुंह पर रखी होती है, ताकि जूठा खाने से प्यार बढ़े।

5. पुड़ी पर पैर रखना: कुछ जगहों पर जब दुल्हन शादी करके ससुराल आती है तो उसे पूड़ियों पर से पैर रखकर गुजरना होता है, इसके पीछे यह माना जाता है कि लड़की के आने से घर-भर हमेशा भरा रहेगा।

सर्वे: भारत में हिंदू-मुस्लिम लड़कियों की शादी हो जाती है जल्दी

शादी की अजब-गजब परंपराओं के बारे में और जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये....

सांप वाली टोकरी

सांप वाली टोकरी

एमपी के कुछ आदिवासी परिवारों में शादी से पहले लड़के वाले लड़की के घर पर सांप वाली पेटी पहुंचाते है और लड़की वाले उस पेटी को जंगल में छोड़ आते हैं, ऐसा करने के पीछे माना जाता है कि लड़की को अपनाने वाले लड़के अपने घर से हर जहर को निकाल देते हैं,ताकि लड़की का जीवन खुशहाल रहे।

लड़के का लड़की के पैर का नाखून छूना

लड़के का लड़की के पैर का नाखून छूना

पहाड़ी इलाकों में रिवाज है कि लड़का, लड़की के पैर का नाखून छूकर कसम खाता है कि वो उसके नाखून तक की रक्षा करेगा।

बिस्तर के नीचे चाकू रखना

बिस्तर के नीचे चाकू रखना

शादी के बाद पहली रात में जब लड़के-लड़की मिलते हैं तो उनके तकिये के नीचे चाकू रखा जाता है ताकि दोनों का रिश्ता नजर लगने से बचे।

कंगन (रक्षा धागा) बांधना

कंगन (रक्षा धागा) बांधना

कुछ जगह मंडप में लड़के-लड़की को रक्षा धागा बांधा जाता है ताकि दोनों को नजर ना लगे लेकिन जब तक धागा दोनों के हाथ में होता है तब तक दोनों एक-दूसरे का चेहरा भी नहीं देख सकते।

दूध-तेल से मालिश

दूध-तेल से मालिश

बंगाल के कुछ इलाकों में दुल्हन को दूध से और दूल्हे को तेल की मालिश दी जाती है ताकि शादी के बाद दुल्हन अपने वैवाहिक जीवन में दूध जैसी पौष्टिकता और ताजगी लाये और दूल्हा अपने रिश्ते में विश्वास लाये।

छड़ी से पीटना

छड़ी से पीटना

राजस्थान की शादियों में कुछ जगह शादी के बाद दुल्हन अफने पति को छड़ी से मारती है, यह प्रथा पति के धैर्य का टेस्ट लेने के लिए होता है।

थालियों की परंपरा

थालियों की परंपरा

बिहार में कुछ जगहों की शादियों में जब दुल्हन घर आती है तो उसके सामने पीतल की थालियां रख दी जाती हैं और यह थालियां पारिवारिक सदस्यों के नाम की होती हैं, दुल्हन से कहा जाता है कि वो इन्हें बिना आवाज किये उठाये अगर गलती से किसी के नाम की थाली में आवाज आ जाती है तो कहा जाता है कि भविष्य में उस व्यक्ति से दुल्हन का टकराव होगा।

सास मारती है

सास मारती है

मध्य भारत में कहीं-कहीं सास, बहू को छड़ी से मारती है यह देखने के लिए कि बहू के अंदर कितना धैर्य है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+