Shri Ram Stuti : 'बजंरग बली' को प्रसन्न करना है तो हर मंगलवार को कीजिए 'श्री राम स्तुति' का पाठ
नई दिल्ली, 19 जनवरी। मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी का होता है। आज उनकी पूजा करने के साथ अगर आप श्री राम स्तुति का पाठ करें तो ऐसा माना जाता है कि बजरंगबली अपने भक्त से बहुत ज्यादा खुश हो जाते हैं और वो अपने भक्त के हर कष्ट और गम को दूर कर देते हैं।

यहां है श्री राम स्तुति...
॥दोहा॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन
हरण भवभय दारुणं ।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥१॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं ।
पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि
नोमि जनक सुतावरं ॥२॥
भजु दीनबन्धु दिनेश दानव
दैत्य वंश निकन्दनं ।
रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल
चन्द दशरथ नन्दनं ॥३॥
शिर मुकुट कुंडल तिलक
चारु उदारु अङ्ग विभूषणं ।
आजानु भुज शर चाप धर
संग्राम जित खरदूषणं ॥४॥
इति वदति तुलसीदास शंकर
शेष मुनि मन रंजनं ।
मम् हृदय कंज निवास कुरु
कामादि खलदल गंजनं ॥५॥
मन जाहि राच्यो मिलहि सो
वर सहज सुन्दर सांवरो ।
करुणा निधान सुजान शील
स्नेह जानत रावरो ॥६॥
एहि भांति गौरी असीस सुन सिय
सहित हिय हरषित अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि
मुदित मन मन्दिर चली ॥७॥
Shri Rama Chalisa in Hindi: यहां पढे़ं श्री राम चालीसा , जानें महत्व और लाभ
॥सोरठा॥
जानी गौरी अनुकूल सिय
हिय हरषु न जाइ कहि ।
मंजुल मंगल मूल वाम
अङ्ग फरकन लगे।
रचयिता: गोस्वामी तुलसीदास