Eid Mubarak 2018: अपने चाहने वालों को भेजें ईद पर प्यार भरे संदेश
लखनऊ। मूल रूप से मुसलमानों का त्योहार ईद भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है। इस त्योहार को सभी आपस में मिलकर मनाते है और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। ईद नफरत भूलाकर दिलों में मुहब्बत पैदा करने वाला त्योहार है। कहते हैं, सेंवई के जरिए लोग ईद पर मिठास बांटते हैं, अगर इस मिठास में भावनाओं की चाशनी मिल जाए तो ये ईद यादगार हो जाएगी, इसलिए इस ईद के मौके पर आप भी अपने चाहने वालों के भेजिये प्यार भरे अच्छे संदेश और उन्हें रूबरू कराइये उन्हें अपने प्रेम और आदर से।

ईद मुबारक
मिल के होती थी कभी ईद भी दीवाली भी
अब ये हालत है कि डर-डर के गले मिलते हैं
ईद मुबारक

ईद के लम्हों में याद रखना
प्यार को ईद के लम्हों में याद रखना
सुबह जब भी निखार कर देखना
शाम जब भी बहार कर देखना
रात को तन्हाई में
तारें जब भी हर बार देखना
प्यार को सदा आबाद रखना
प्यार को ईद के लम्हों में याद रखना

देखा ईद का चांद तो मांगी ये दुआ रब से
देखा ईद का चांद तो मांगी ये दुआ रब से
देदे तेरा साथ ईद का तोहफा समझ के
ईद मुबारक

कोई इतना चाहे तुम्हें तो बताना...
कोई इतना चाहे तुम्हें तो बताना
कोई तुम्हारे इतने नाज उठाये तो बताना
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा तुमसे
कोई हमारी तरह कहे तो बताना












Click it and Unblock the Notifications