Ramadan 2026 First Jumma: आज रमजान का पहला जुमा, आपके शहर में क्या है नमाज-इफ्तार का टाइम?
Ramadan 2026 First Jumma: आज रमजान का दूसरा रोजा और पहला जुमा है, रमजान में पड़ने वाले जुमे की खास अहमियत है, ये मुसलमानों के लिए इबादत, तौबा और दुआ की कबूलियत का खास मौका होता है इसलिए इस्लामिक लोगों के लिए ये दिन बहुत ज्यादा अहम है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को इस्लाम में 'सैय्यद-उल-अय्याम' कहा जाता है, जिसका अर्थ मुखिया और सरदार होता है। आज के दिन लोग मस्जिदों में जुमा की खास नमाज अदा करते हैं और अपनों के लिए दुआएं मांगते हैं।

Ramadan 2026 : पहले जुमे की नमाज का समय
जुमे की नमाज के लिए आज दोपहर 12:30 से लेकर 1:00 बजे तक का था, हालांकि आपके शहर में नमाज का समय क्या रहेगा, यह स्थानीय मस्जिदों के समय पर निर्भर करता है।
Ramadan 2026 First Jumma: सहरी-इफ्तार का टाइम?
- शहर-सहरी का टाइम- इफ्तार का टाइम
- दिल्ली - 05:35 AM- 06:16 PM
- नोएडा- 05:36 AM- 06:16 PM
- चेन्नई - 05:35 AM -06:16 PM
- लखनऊ- 05:20 AM- 06:03 PM
- पुणे- 05:46 AM- 06:37 PM
- मुंबई- 05:50 AM -06:52 PM
- कोलकाता- 04:49 AM- 05:37 PM
- हैदराबाद- 05:26 AM -06:21 PM
- पटना - 05:04 AM- 05:46 PM
- भुवनेश्वर-04:49 AM- 05:58 PM
- जयपुर- 05:51 AM -06:23 PM
- इंदौर- 05:39 AM- 06:27 PM
- बेंगलुरु-05:28 AM- 06:28 PM
- अहमदाबाद-05:52 A 06:39 PM
- सूरत - 05:50 AM- 06:40 PM
- रांची - 05:01 AM -05:48 PM
- कानपुर- 05:22 AM -06:05 PM
रमजान को रहमतों का माह कहा जाता है और पहला जुमा उसी बरकत की नाजिल है, कहते हैं जो कि आज अल्लाह से सच्चे मन से दुआ मांगता है वो जरूर कबूल होती है। लोग आज ऊपरवाले से अपने गुनाहों की माफी भी मांगते हैं। आज का दिन हमे अपने दिल को साफ रखने, बुराइयों से दूर रहने और नेक रास्ते पर चलने की शिक्षा देता है। यह दिन सिर्फ इबादत का नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि और इंसानियत की सेवा का भी अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications