Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ramadan 2025 Sehri Iftar Timing: 12 मार्च को दसवां रोजा, सिटी वाइज जानें कहां बदली सहरी और इफ्तार की टाइमिंग?

Ramadan 2025 Sehri Iftar Timing Today, 12 March 2025: रमजान का पवित्र महीना जारी है, और 12 मार्च 2025 को मुस्लिम समुदाय के लोग अपना दसवां रोजा रखेंगे। यह महीना इबादत, संयम और दान-पुण्य का होता है। रोजेदार सूर्यादय से पहले सहरी करते हैं और फिर पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए अल्लाह की इबादत में समय बिताते हैं। सूर्यास्त के समय इफ्तार करके रोजा खोला जाता है।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान नौवां महीना होता है, जिसे सबसे पाक माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने पैगंबर मोहम्मद को पवित्र कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और आखिरी में ईद-उल-फितर मनाते हैं। इस महीने में अल्लाह की इबादत करने, गरीबों की मदद करने और नेक कर्म करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं 12 मार्च 2025 को सहरी और इफ्तार का समय...

Ramadan 2025 Sehri Iftar Timing Today

12 मार्च 2025 को सहरी और इफ्तार का समय

  • तारीख: 12 मार्च 2025
  • सहरी का समय: सुबह 05:16 मिनट
  • इफ्तार का समय: शाम 06:28 मिनट

भारत के प्रमुख शहरों में 12 मार्च 2025 को सहरी और इफ्तार का समय

Delhi Sehri Iftar Timing: दिल्ली:

  • सहरी: सुबह 05:16 मिनट
  • इफ्तार: शाम 06:28 मिनट

Lucknow Sehri Iftar Timing: लखनऊ:

  • सहरी: सुबह 05:02 मिनट
  • इफ्तार: शाम 06:14 मिनट

Mumbai Sehri Iftar Timing: मुंबई:

  • सहरी: सुबह 05:37 मिनट
  • इफ्तार: शाम 06:48 मिनट

Kolkata Sehri Iftar Timing: कोलकाता:

  • सहरी: सुबह 04:34 मिनट
  • इफ्तार: शाम 05:45 मिनट

Ghaziabad Sehri Iftar Timing: गाजियाबाद:

  • सहरी: सुबह 05:15 मिनट
  • इफ्तार: शाम 06:27 मिनट

Meerut Sehri Iftar Timing: मेरठ:

  • सहरी: सुबह 05:14 मिनट
  • इफ्तार: शाम 06:26 मिनट

Bengaluru Sehri Iftar Timing: बेंगलुरु

  • सहरी: सुबह 5:32 मिनट
  • इफ्तार: शाम 6:30 मिनट

रोजा रखने के नियम

रोजा रखने के लिए रोजेदार को सूर्योदय से पहले सहरी करनी होती है। इसके बाद पूरे दिन न तो कुछ खाया जाता है और न ही पानी पिया जाता है। शाम को सूर्यास्त के बाद खजूर या पानी के साथ रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहते हैं। इस दौरान पांच वक्त की नमाज पढ़ना और ईमानदारी से जीवन जीना जरूरी होता है।

रमजान के तीन अशरे (तीन हिस्से)

रमजान के पूरे महीने को तीन भागों में बांटा जाता है:

1️⃣ पहला अशरा (10 दिन) - रहमत (दया का समय)
2️⃣ दूसरा अशरा (10 दिन) - बरकत (आशीर्वाद का समय)
3️⃣ तीसरा अशरा (10 दिन) - मगफिरत (माफी और पवित्रता का समय)

रमजान का यह पाक महीना हमें संयम, धैर्य और परोपकार की सीख देता है। जो लोग रोजा रखते हैं, वे आत्मशुद्धि के साथ-साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा को और मजबूत करते हैं। आप सभी को रमजान मुबारक!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+