Ramadan 2024 Wishes: 'खुदा आपको बरकत...; अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश
Ramadan 2024 Wishes in Hindi: इस्लामिक कैलेंडर के सबसे पाक महीने रामजान की शुरुआत आज से भारत में हो रही है। इंडिया में पहला रोजा आज है। मालूम हो कि इन तीस दिनों में मुस्लिम समुदाय के लोग अनुशासन में रहकर प्रार्थनाओं के जरिए खुदा से जुड़ने का प्रयास करते हैं।

इन पाक महीने में रोजा रखने वाले लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं। इस खास महीने का इंतजार हर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बेसब्री से होता है।
इस पाक महीने में पांच बातों की प्राथमिकता होती है और ये पांच बातें निम्नलिखित हैं-
- शहादा (faith)
- सलात (Prayer)
- जकात (Zakat)
- रोजा ( (Fasting)
- हज (Hajj )
इस खास मौके को आप और भी स्पेशल बना सकते हैं सुंदर संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाएं हैं ऐसे ही खूबसूरत संदेश, जिसे कि आप अपनों को भेजकर रमजान महीने की मुबारकबाद दे सकते हैं।
- अल्लाह आपको हर खुशी और सफलता से नवाजे, पांच वक्त की नमाज आपको हर तरह से सुख दे, हैप्पी रमजान।
- खुदा आपको बरकत दे, आप नेकी के रास्ते आगे बढ़े, रमजान मुबारक।
- आप खुश रहें और आगे बढ़ें, पाक महीना आपको हर तरह से खुशी दें, रमजान मुबारक।
- चांद के दीदार से शुरू हुआ रमजान, चांद की तरह चांदनी आपके जीवन को संवारे, रमजान मुबारक।
- जो चाहो वो पाओ, खुदा आपकी मदद करे, रमजान मुबारक।
- पांच प्रहर की पांच नमाज, आपको हर बुरी नियत से बचाए, आप खुश, सुखी और सेहतमेंद रहें, रमजान मुबारक।
- खुदा आपके साथ है, आप बस नेकी के रास्ते पर चलते जाएं रमजान मुबारक।
- सभी का है तू, सभी तेरे, खुदा के बच्चे सब... रमजान मुबारक।
- ईश्ववर, अल्लाह तेरो नाम... रमजान मुबारक।
- आया रमजान का महीना, खुशियों और प्रार्थनाओं का महीना, सभी सुखी रहें, रमजान मुबारक।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications