Ram Navami 2023: रामनवमी पर करें श्री राम स्तुति का जाप, मिलेगा सुख-सम्मान

Shri Ram Stuti: श्रीराम की स्तुति भक्ति पूर्वक करने से इंसान के पापों का नाश होता है और उसे पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

Ram Navami 2023:

Ram Navami 2023: चैत्र नवरात्रि का पर्व जां मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना का दिन होता है , वहीं ये नवरात्रि श्री राम के जन्मदिवस के रूप में भी मनाई जाती है। आपको बता दें कि विष्णु के सातवें अवतार के रूप में श्री राम ने राजा दशरथ और मां कौशल्या के पुत्र में अयोध्या में जन्म लिया था। जिस दिन उन्होंने पुत्र के रूप में जन्म लिया था, वो चैत्र मास की नवमी का दिन था और इसी वजह से चैत्रमास की नवमी को रामनवमी कहा जाता है।

ज्ञान, बुद्दि, प्रेम और प्रतिष्ठा की प्राप्ति

इस दिन प्रभु श्रीराम की पूजा विशेष रूप से करने से इंसान के सारे कष्टों का निवारण तो होता ही है, साथ ही प्रभु श्री राम अपने भक्तों को ज्ञान, बुद्दि, प्रेम और प्रतिष्ठा से भी नवाजते हैं। रामनवमी के दिन प्रभु श्रीराम की स्तुति करने से इंसान को धन और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन को पूरा भारत बड़े ही जोश और हर्षोल्लास से मनाता है। बहुत जगह धार्मिक उत्सव भी आयोजित किए जाते हैं। इस बार राम नवमी का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा।

श्रीराम स्तुति

  • श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
  • नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
  • कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
  • पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।
  • भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
  • रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।
  • सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
  • आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।
  • इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
  • मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।
  • मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
  • करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।
  • एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
  • तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।
  • जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
  • मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।
  • श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
  • नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+