Amavasya 2026 Surya Grahan: अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या है सूतक टाइम?
Phalguna Amavasya 2026 Surya Grahan: वैदिक धर्म में फाल्गुन मास की अमावस्या क खास महत्व है, जो कि आज आई है, ये दिन पितरों की शांति, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा की जाती है लेकिन इस बार अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है इसलिए इसको लेकर मन में कई तरह के सवाल हैं।
क्योंकि ग्रहणकाल में पूजा पाठ वर्जित होता है, ऐसे में अमावस्या पर दान-पुण्य कैसे किया जाएगा, इसी के बारे में लोग सोच रहे हैं। तो इन लोगों के लिए जवाब ये है कि इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं इसलिए इसका सूतक काल लगेगा नहीं इसलिए पूजा-पाठ में कोई बाधा नहीं आएगी।

आपको बता दें कि अमावस्या के दिन लोग पवित्र नदियो में स्नान करते हैं और अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़ और कंबल का दान करते हैं। ये दिन तर्पण, पिंडदान और पितृ दोष शांत करने के लिए काफी शुभ माना जाता है।
Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या तिथि मुहूर्त
फाल्गुन अमावस्या तिथि का प्रारंभ आज शाम 5:34 PM से 17 फरवरी को 5:30 PM तक है। उदयातिथि मान्य होने की वजह से फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी को है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:16 AM से 06:07 AM तक है। इ पूरा दिन दान-पुण्य और पूजा पाठ के लिए शुभ है।
Phalguna Amavasya 2026 Significance: फाल्गुन अमावस्या का धार्मिक महत्व
इस दिन तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पितृ दोष शांत होता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो वहीं न भगवान शिव और विष्णु की उपासना करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और भक्त को यश और पैसे की प्राप्ति होती है।
Surya Grahan: सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
सूर्यग्रहण 17 फरवरी को 3:26 PM पर शरू होगा और 7: 57 PM पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट है।
Surya Grahan Sutak Time:क्या लगेगा सूतक काल?
आमतौर पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतल काल लगता है लेकिन इस बार ये इंडिया में प्रभावी नहीं इसलिए सूतक काल नहीं लगेगा। ये ग्रहण मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, अर्जेंटीना, चिली दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका में नजर आएगा।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications