Solar Eclipse 2018 : 'सूर्य ग्रहण' खत्म, अब आज जरूर कीजिए ये काम
नई दिल्ली। साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज खत्म हो गया, इस ग्रहण के साक्षी बने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया। भारतीयसमयानुसार ये ग्रहण सुबह 07:18 बजे शुरू हुआ और 8 बजकर 13 मिनट तक रहा, हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं दिया लेकिन धर्म शास्त्रियों के मुताबिक इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ेगा। फिलहाल ग्रहण खत्म हो चुका है और इसी वजह से आज लोगों को निम्नलिखित काम करने चाहिए क्योंकि भारतीय वैदिक धर्म में ग्रहण काल का वक्त अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं होता है।
गाय को पहली रोटी अर्पण करें
- आज आप स्नानादि कर नए वस्त्र पहनें और अपने ईष्टदेव की पूजा करें।
- अपने पितरों को याद करें दान करें।
- गाय को अपने घर की बनी पहली रोटी अर्पण करें।
- यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse 2018: चंद्रग्रहण के दौरान क्यों भोजन नहीं किया जाता?
मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए...
- अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं।
- अगर आस-पास घाट हो तो वहां जाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
- देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।
- घर में अगर तुलसी हो तो पहले वहां दीपक जलाएं।
- घर में पोंछा लगाकर धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिसके सारी निगेटिव ऊर्जा बाहर निकल जाए।
- ग्रहण के वक्त पहने कपड़ों को किसी गरीब को दान दे देना चाहिए।
घर में अगर तुलसी हो तो पहले वहां दीपक जलाएं
अब साल का तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा
यहां आपको ये भी बता दें कि अब साल का तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा जो पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा इसके बाद 11 अगस्त के बाद 6 जनवरी 2019 को सूर्य ग्रहण लगेगा जो एशिया में दिखेगा।
यह भी पढ़ें: 27 जुलाई को सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, इन राशियों को होगा आर्थिक फायदा