Onam 2025: 'भगवान वामन आपको यश प्रदान करें', क्यों मनाते हैं ओणम? क्या है कथा?
Onam 2025: भारत त्योहारों का देश है, यहां हर पर्व एक कहानी कहता है इसलिए हर त्योहार यहां पर उत्सव की तरह ही मनाया जाता है। ओणम भी उसमें से एक है, जो कि केरल के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल मलयालम कैलेंडर के चिंगम महीने में मनाए जाने वाला ओणम (Onam) न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है, जो कि अपने साथ बहुत सारी खुशियां लेकर आता है।
क्यों मनाते हैं ओणम? (Onam 2025)
आज ये पर्व बहुत ही हर्ष को साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व 10 दिनों तक होता , जिसकी शुरुआत 'अथम' से होती है और समापन 'थिरुवोनम' के दिन होता है।

इन दस दिनों मे राज्य में एक अलग ही उत्सव देखने को मिलता है। माना जाता है कि इस दिन राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने के लिए आते हैं और इसी कारण हर कोई अपने घर-आंगन को फूलों की रंगोली से सजाता है।
ओणम कथा (Onam 2025)
पुराणों के अनुसार प्राचीन समय में राजा महाबली असुर कुल में जन्मे थे लेकिन वे अत्यंत दयालु, न्यायप्रिय और प्रजापालक राजा थे। उनके राज्य में किसी प्रकार का दुख, अभाव या अन्याय नहीं था। यही कारण था कि देवताओं तक की चिंता बढ़ गई क्योंकि राजा महाबली की लोकप्रियता स्वर्गलोक तक पहुंच गई थी। देवताओं ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। तब भगवान विष्णु ने वामन अवतार (बौने ब्राह्मण के रूप में) लिया और महाबली से भिक्षा मांगने पहुँचे। वामन ने केवल तीन पग भूमि देने का वचन माँगा। महाबली ने सहर्ष स्वीकृति दी। पहले पग में वामन ने पूरी पृथ्वी नाप ली। दूसरे पग में सम्पूर्ण आकाश और अब तीसरे पग के लिए कोई स्थान शेष नहीं बचा।तब राजा महाबली ने अपना सिर आगे कर दिया और कहा कि प्रभु तीसरा पग मेरे सिर पर रखें। भगवान विष्णु उनकी भक्ति और त्याग से प्रसन्न हुए और उन्हें पाताल लोक भेज दिया। भगवान ने वरदान दिया कि महाबली वर्ष में एक बार अपनी प्रजा से मिलने पृथ्वी पर आ सकते हैं। माना जाता है कि उसी स्मृति में ओणम का पर्व मनाया जाता है।
ओणम का महत्व (Significance of Onam 2025)
- यह त्यौहार नई फसल और भरपूर अन्न का प्रतीक है। किसान इसे अपनी मेहनत और खुशहाली के उत्सव के रूप में मनाते हैं।
- ओणम जाति-धर्म से परे सभी को जोड़ने वाला पर्व है। इसमें नृत्य, गीत, खेल और सामूहिक भोज (ओणसद्या) का आयोजन किया जाता है।
ओणम पूजा विधि (Onam Puja Vidhi 2025)
- इस दिन प्रातः स्नान करके घर की सफाई की जाती है।
- घर के आंगन में रंग-बिरंगे फूलों से सुंदर 'पुक्कलम' (फूलों की रंगोली) बनाई जाती है।
- भगवान विष्णु (वामन अवतार) और महाबली राजा की पूजा कर दीप प्रज्वलित किए जाते हैं।
- विशेष भोज 'सद्या' बनाया जाता है जिसमें केले के पत्ते पर लगभग 25 से अधिक व्यंजन परोसे जाते हैं।
- महिलाएं 'तिरुवातिराकली' नृत्य करती हैं और पुरुष 'वल्लमकली' (नौका दौड़) जैसे कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
आज के दिन को आप भी बेहद खास बना सकते हैं सुंदर शुभकामनाओं के जरिए, यहां हम लाए हैं आपके लिए ऐसे ही खूबसूरत संदेश जिन्हें आप अपनों को भेजकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं..
ओणम 2025 की शुभकामनाएं (Onam 2025 Wishes in Hindi)
- ओणम का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आए। शुभ ओणम!
- भगवान वामन आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें और आपके परिवार को सुख-शांति प्रदान करें। हैप्पी ओणम 2025!
- महाबली राजा के इस स्वागत पर्व पर आपके घर में धन, धान्य और प्रसन्नता का आगमन हो। ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!
- जैसे पुक्कलम के फूल रंग-बिरंगे होते हैं, वैसे ही आपका जीवन भी खुशियों से महकता रहे। हैप्पी ओणम 2025!
- आप सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचें, हैप्पी वाला ओणम।
- महाबली राजा आप पर कृपा बनाए रखें, आप खुश रहें और स्वस्थ रहें ,ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!
- भगवान विष्णु आप पर कृपा बनाए रखें, परिवार में सुख-शांति रहे, आपको यश की प्राप्ति हो, ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications