October 2025 Festivals List: ये हैं अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहार- व्रत, जानिए कब है करवा चौथ?
October 2025 Festivals List: अक्टूबर का महीना अपने साथ बहुत सारे व्रत और त्य़ोहारों को लेकर आया है, इस महीने में नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और दिवाली से जैसे बड़े पर्व हैं। इसी वजह से इस महीने में छुट्टियों की भरमार है, यहां हम आपके लिए लाए हैं त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसके जरिए आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।

अक्टूबर के व्रत-त्योहार की लिस्ट (October 2025 Festivals List)
- 1 अक्टूबर 2025 - महानवमी
- 2 अक्टूबर 2025 - दशहरा, विजयादशमी
- 3 अक्टूबर 2025 - पापांकुशा एकादशी
- 4 अक्टूबर 2025 - शनि प्रदोष व्रत
- 6 अक्टूबर 2025 - कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
- 7 अक्टूबर 2025 - वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
- 8 अक्टूबर 2025 - कार्तिक माह की शुरुआत
- 10 अक्टूबर 2025 - करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
- 13 अक्टूबर 2025 - अहोई अष्टमी
- 17 अक्टूबर 2025 - राम एकादशी, तुला संक्रांति
- 18 अक्टूबर 2025 - शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपम
- 20 अक्टूबर 2025 - नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दिवाली
- 21 अक्टूबर 2025 - कार्तिक अमावस्या
- 22 अक्टूबर 2025 - गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर 2025 - भाई दूज
- 25 अक्टूबर 2025 - विनायक चतुर्थी
- 28 अक्टूबर 2025 - छठ पूजा
- 31 अक्टूबर 2025 - अक्षय नवमी
दशहरा : असत्य पर सत्य की विजय का पर्व (October 2025 Festivals List)
भारत एक त्योहारों का देश है और यहा हर पर्व अपनी विशेषता और महत्त्व रखता है। इन्हीं पर्वों में से एक है दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व शारदीय नवरात्रि के समापन पर मनाया जाता है और धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कराया था। तो वहीं इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इस बार दशहरा 2 अक्टूबर को है।
करवा चौथ 2025 : सुहागिनों का पावन व्रत और त्यौहार (October 2025 Festivals List)
करवा चौथ विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 10 अक्टूबर को है। करवा चौथ का व्रत मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर सर्गी ग्रहण करती हैं और पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। संध्या समय चंद्रमा के दर्शन कर, अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। यह व्रत न केवल पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि परिवार में प्रेम और सामंजस्य भी बढ़ाता है।
दिवाली 2025 (October 2025 Festivals List)
दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में घर-घर दीप जलाए और पूरा नगर प्रकाश से जगमगा उठा। दिवाली इस साल 20 अक्टूबर है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications