November 2024 Festivals List: ये हैं नवंबर महीने के प्रमुख त्योहार और व्रत, जानिए कब है देव दिवाली?
Novemeber Vrat-Tyohaar List Hindi: नवंबर का महीना अपने संग गुलाबी ठंड और बहुत सारे त्योहारों और व्रत की लिस्ट लेकर आता है। इस बार भी नवंबर में व्रत-त्योहारों की भरमार है। आपको बता दें कि इस महीने में गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी जैसे बड़े व्रत-त्योहार हैं।
इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं पूरी महीने की लिस्ट जिसे देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं...

नवंबर के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
- 1 नवंबर 2024 - कार्तिक अमावस्या
- 2 नवंबर 2024 - गोवर्धन पूजा, चंद्र दर्शन और अन्नकूट
- 3 नवंबर 2024 - भाई दूज
- 5 नवंबर 2024 - वरद चतुर्थी, नहाय- खाय
- 6 नवंबर 2024 - लाभ पंचमी, खरना
- 7 नवंबर 2024 - छठ पूजा षष्टी
- 8 नवंबर 2024 - छठ पूजा उषा अर्घ्य
- 9 नवंबर 2024 - गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत
- 10 नवंबर 2024 - अक्षय नवमी
- 11 नवंबर 2024 - कंस वध
- 12 नवंबर 2024 - देवउठनी एकादशी
- 13 नवंबर 2024 - प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह
- 14 नवंबर 2024 - विश्वेश्वर व्रत
- 15 नवंबर 2024 - कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, सत्यनारायण व्रत
- 16 नवंबर 2024 - वृश्चिक संक्रांति
- 17 नवंबर 2024 - रोहिणी व्रत
- 18 नवंबर 2024 - सौभाग्य सुंदरी तीज, संकष्टी गणेश चतुर्थी
- 22 नवंबर 2024 - कालभैरव जयंती
- 23 नवंबर 2024 कालाष्टमी व्रत
- 26 नवंबर 2024 - उत्पन्ना एकादशी
- 28 नवंबर 2024 - प्रदोष व्रत
- 29 नवंबर 2024 - मासिक शिवरात्रि
गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत की पूजा से संबंधित है। इस दिन श्रीकृष्ण ने इंद्र देव के प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। तब से इस पर्व को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को है।
देवउठनी एकादशी
इस वर्ष देवउठनी एकादशी 12 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इसे देवोत्थान एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, जो आषाढ़ शुक्ल एकादशी (हरिशयनी एकादशी) पर योगनिद्रा में चले जाते हैं, चार महीने बाद पुनः जागते हैं। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है और विवाह, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य फिर से शुरू किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications