Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी आज, जानिए मुहूर्त, पूजाविधि, महत्व और आरती

Nirjala Ekadashi 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी कि निर्जला एकादशी है, ये एकादशी सभी एकादशियों में काफी कठिन मानी जाती है क्योंकि इसमें भक्तगण सूर्य उदय से सूर्यास्त तक बिना अन्न-जल के रहते हैं।

गर्मी के मौसम में आने वाली ये एकादशी काफी पुण्य प्रदान करती है। ये सौ एकादशी के बराबर फल प्रदान करती है।जो कोई भी आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा सच्चे मन से करता है उसके सभी पापों का नाश होता है और समस्त सुखों का प्राप्ति होती है।

Nirjala Ekadashi 2024

यही नहीं ये व्रत लोगों के लिए बैकुंठ धाम भी खोलता है।आपको बता दें कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून सुबह 4:44 बजे शुरू होकर आज सुबह 6:25 बजे तक है, सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है ऐसे में निर्जला एकादशी व्रत आज किया जा रहा है। इसका पारण 19 जून को किया जाएगा।

पूजा टाइम: 18 जून ( पूरा दिन)
पारण टाइम: 19 जून( 05: 23 AM से 07: 28 AM)

आज के दिन जरूर करें भगवान विष्णु की आरती ( Lord Vishnu Aarti)

  • ओम जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
  • भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ ओम जय जगदीश हरे।
  • जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का। स्वामी दुःख विनसे मन का।
  • सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥ ओम जय जगदीश हरे।
  • मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी। स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।
  • तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ओम जय जगदीश हरे।
  • तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
  • स्वामी तुम अन्तर्यामी। पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ओम जय जगदीश हरे।
  • तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता। स्वामी तुम पालन-कर्ता।
  • मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ओम जय जगदीश हरे।
  • तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। स्वामी सबके प्राणपति।
  • किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥ ओम जय जगदीश हरे।
  • दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे। स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
  • अपने हाथ उठा‌ओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ओम जय जगदीश हरे।
  • विषय-विकार मिटा‌ओ, पाप हरो देवा। स्वमी पाप हरो देवा।
  • श्रद्धा-भक्ति बढ़ा‌ओ, संतन की सेवा॥ ओम जय जगदीश हरे।
  • श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे। स्वामी जो कोई नर गावे।
  • कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥ ओम जय जगदीश हरे।

Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+