Masik Shivaratri 2021: मासिक शिवरात्रि आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली, 05 सितंबर। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। ये शुभ दिन आज है। आज के दिन भगवान शिव और मां पर्वती की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। आज के दिन कुछ लोग पूरे दिन उपवास रखकर भोलेनाथ की उपासना करते हैं। आज का दिन बेहद खास है।

 मासिक शिवरात्रि आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

चतुर्थी तिथि 05 सितंबर 2021 को सुबह 08 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हो गई है और ये 06 सिंतबर 2021 को सुबह 07 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी।

शिवरात्रि व्रत सामग्री

गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद, चावल, रोली, कलावा, जनेउ की जोड़ी, फूल, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा, शमी पत्र, आक का पुष्प, दूर्वा, धूप, दीप, चन्दन, नैवेद्य आदि।

शिवरात्रि व्रत की विधि

  • स्नान-ध्यान करके मन में भगवान शंकर का नाम लेकर व्रत का संकल्प करें।
  • भगवान शिव का विधिवत पूजन करके भस्म का तिलक लगाएं।
  • इस व्रत में चारों पहर पूजन किया जाता है।
  • प्रत्येक पहर में आरती व ऊॅ नमः शिवाय अथवा शिवाय नमः का जाप करना चाहिए।
  • चारों पहरों में शिव का जाप करने से मनोकामनायें सिद्ध होती है।
  • संभव हो तो रूद्राभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

शिव को करें इन मंत्रों से प्रसन्न

  • ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।
  • ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।। ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं
  • ॐ।। शिवाय नम: ।।
  • श्री शंकराय नम: ।।
  • श्री महेशवराय नम: ।।
  • श्री रुद्राय नम: ।।
  • ॐ पार्वतीपतये नम:।।
  • ॐ ऐं नम: शिवाय।।

मां पार्वती को करें प्रसन्न

  • ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः और ऊँ पार्वत्यै नमः ।
  • ऊँ साम्ब शिवाय नमः और ऊँ गौर्ये नमः।
  • मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि।
  • कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनादि जिय जानि।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+