Mangalwar ko na Karen ye Kaam: मंगलवार को भूलकर भी नहीं करें ये काम वरना हो जाएंगे कंगाल
Do and Donts on Tuesday: वैदिक धर्म में हर दिन भगवान को समर्पित है। मंगलवार का दिन प्रभु हनुमान जी का कहा जाता है। इस दिन पवनपुत्र की पूजा सच्चे मन से करने से इंसान को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

लेकिन इस दिन कुछ काम नहीं करने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से इंसान को आर्थिक और शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं और उसे काफी मानसिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है इसलिए आज हमको बताते हैं कि मंगल के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
चलिए जानते हैं कि आज के दिन क्या करें और क्या ना करें?
- आज के दिन लोहा ना खरीदें, इससे धनहानि होती है।
- कांच का सामान ना खरीदें, ये बैड लक लेकर आता है।
- आज के दिन प्लास्टिक का सामान किसी को गिफ्ट ना करें, ये रिश्तों में झगड़ा करवाता है।
- आज के दिन महिलाओं को सिर नहीं धोना चाहिए और ना ही नाखून काटें क्योंकि ये दरिद्रता का सूचक माना जाता है।
- आज के दिन मांस-मदिरा का सेवन ना करें, ऐसा करने से इंसान कंगाल हो जाता है।
- आज के दिन का शुभारंभ बजरंगबली की अराधना से की जाए तो बिगड़े काम बन जाते हैं।
- आज के दिन हनुमान जी को लड्डू अर्पित करने चाहिए, ऐसा करने से वो खुश होते हैं और भक्त पर कृपा बरसाते हैं और संकट दूर करते हैं।
- आज के दिन हनुमान स्तुति का पाठ करने से इंसान को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
हनुमानजी स्तुति ( Hanuman Stuti )
- जय बजरंगी जय हनुमाना, रुद्र रूप जय जय बलवाना,
- पवनसुत जय राम दुलारे, संकट मोचन सिय मातु के प्यारे ॥
- जय वज्रकाय जय राम केरू दासा, हृदय करतु सियाराम निवासा,
- न जानहु नाथ तोहे कस गोहराई, राम भक्त तोहे राम दुहाई ॥
- विनती सुनहु लाज रखहु हमारी, काज कौन जो तुम पर भारी,
- अष्टसिद्धि नवनिधि केरू भूपा, बखानहु कस विशाल अति रूपा ॥
- धर्म रक्षक जय भक्त हितकारी, सुन लीजे अब अरज हमारी,
- भूत प्रेत हरहु नाथ बाधा, सन्तापहि अब लाघहु साधा ॥
- मान मोर अब हाथ तुम्हारे, करहु कृपा अंजनी के प्यारे,
- बन्दतु सौरभ दास सुनहु पुकारी, मंगल करहु हे मंगलकारी ॥
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications