Makar Sankranti 2026: इन तीन राशियों का शुरु होगा 'राजयोग', क्लिक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं?
Makar Sankranti 2026: पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार इस साल दो दिन यानी कि 14 और 15 जनवरी को मनाई गई है। जब सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होता है, तब मकर संक्रांति का त्योहार आता है, इस दिन से ही सारे शुभ काम प्रारंभ हो जाते हैं, मालूम हो कि इस बार की मकर संक्रांति ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ मानी गई है।
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक इस बार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश सभी राशियों के लिए काफी अच्छा है लेकिन तीन राशियों के लिए तो ये राजयोग लेकर आया है। खास करके मेष, तुला और कुंभ राशि के लिए, ये संक्रांति बेहद ही लकी है।

इन तीन राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और प्रेम जीवन में काफी लाभ होने वाला है। दयानंद शास्त्री ने कहा है कि सूर्य के शनि की राशि में गोचर से न्याय के देवता शनिदेव विशेष कृपा बरसाएंगे, जिससे ये राशि वाले दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे।
Makar Sankranti 2026: करियर और प्रतिष्ठा में वृद्धि
मेष राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति करियर और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग लेकर आ रही है। सूर्य का मकर राशि में गोचर आपके कर्म भाव को सक्रिय करेगा, जिससे नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Makar Sankranti 2026: घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी
तुला राशि के लिए मकर संक्रांति 2026 पारिवारिक सुख और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ फल देने वाली है। इस समय घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और भूमि, वाहन या मकान से संबंधित लाभ के योग बन सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी और पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं। मानसिक शांति के साथ जीवन में स्थिरता महसूस होगी, जिससे निर्णय लेना आसान होगा।
Makar Sankranti 2026: भविष्य की योजना बनाने का उत्तम समय
कुंभ राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति आत्मचिंतन और भविष्य की योजना बनाने का उत्तम समय है। यह अवधि आपको पुराने तनावों से मुक्त कर सकती है और जीवन में नए लक्ष्य तय करने की प्रेरणा देगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और विदेश से जुड़े कार्यों या योजनाओं में सफलता के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा और खर्चों पर नियंत्रण संभव होगा।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications