Mahashivaratri 2018: जानिए महाशिवरात्रि व्रत का मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 13 फरवरी को है। शिव आराधना के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष शुभफलदायी होता है। वैसे तो हर मास की कृष्णपक्ष चतुर्दशी को मास शिवरात्रि मनाई जाती है लेकिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि की प्रधानता मानी गई है। आपको बता दें कि शिव तंत्र के महादेव हैं ,तंत्र में कई साधना ऐसे होती हे जो केवल इसी रात्रि को की जा सकती है। कहते हैं इसी दिन शिवज्योति प्रकट हुई थी और शिव पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा है।

ये है व्रत का मुहूर्त
- दिन और तिथि: महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी 2018 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।
- मुहूर्त: शिवरात्रि निशिता काल पूजा का समय रात 12:0 9 बजे से 13:01 am तक रहेगा।
- मुहूर्त की अवधि कुल 51 मिनट की है।
- 14th तारीख, को महा शिवरात्रि का पारण होगा
- पारण का समय 07:04 से 15:20 तक रहेगा।
- रात्रि पहले प्रहर पूजा का समय = 18:05 से 21:20 तक
- रात के दूसरा प्रहर में पूजा का समय = 21:20 से 24:35 तक
- रात्रि तीसरा प्रहर पूजा का समय = 24:35+ से 27:49 तक
- रात्रि चौथा प्रहर पूजा का समय = 27:49+ से 31:04 तक












Click it and Unblock the Notifications