Mahamrityunjaya Mantra: नहीं होगी अकाल मृत्यु अगर करेंगे महामृत्युंजय मंत्र का जाप
Mahamrityunjaya Mantra: हिंदू धर्म में महामृत्युंजय मंत्र को सबसे शक्तिशाली और कल्याणकारी मंत्रों में से एक माना गया है। भगवान शिव को समर्पित यह मंत्र ऋग्वेद और यजुर्वेद दोनों में मिलता है। इसे 'मृत्यु पर विजय पाने वाला मंत्र' या 'मोक्ष मंत्र' भी कहा जाता है।ऋषि मार्कंडेय द्वारा रचित यह मंत्र न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति दिलाने में भी सक्षम माना जाता है।

- ॐ मृत्युंजय महादेव त्राहिमां शरणागतम
- जन्म मृत्यु जरा व्याधि पीड़ितं कर्म बंधनः||
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
- उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् '
Mahamrityunjaya Mantra: महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ
हम भगवान शिव (तीन आंखों वाले) की पूजा करते हैं, जो सुगंधित हैं और जो सभी जीवों का पोषण करते हैं। जिस प्रकार एक खरबूजा (उर्वारुक) अपनी बेल के बंधन से पकने के बाद स्वतः मुक्त हो जाता है, उसी प्रकार हमें मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिले और हम अमरता (मोक्ष) को प्राप्त करें। मान्यता है कि जब चंद्रमा को दक्ष प्रजापति के श्राप से मुक्ति दिलाने की आवश्यकता हुई तब इस मंत्र के प्रभाव से ही उन्हें जीवनदान मिला था इसलिए इसे मृत्यु पर विजय दिलाने वाला मंत्र कहा जाता है।
Mahamrityunjaya Mantra Significance:महामृत्युंजय मंत्र का महत्व
यह मंत्र जीवन की रक्षा और दीर्घायु के लिए जपा जाता है यानी कि अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है। यह गंभीर बीमारियों और मानसिक तनाव से राहत देता है और भय और नकारात्मकता दूर करता है, यही नहीं
इसके नियमित जाप से आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह मंत्र विशेष रूप से चंद्र और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है।
Mahamrityunjaya Mantra Niyam:कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप
सबसे पहले स्नान करने के बाद शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार मंत्र का जाप करें। जो कोई भी सच्चे मन से भगवान का ध्यान करके ये पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और भक्तो के कष्टो का अंत होता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications