Magh Purnima 2026: माघी पूर्णिमा आज, क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Magh Purnima 2026: आज माघी पूर्णिमा का पवित्र दिन है, यह तिथि दान, स्नान और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना के लिए अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। माघ पूर्णिमा के दिन प्रयागराज, हरिद्वार, वाराणसी जैसे तीर्थ स्थलों पर पवित्र स्नान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है।
माघ पूर्णिमा 2026 केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और पुण्य अर्जन का महापर्व है। इस दिन श्रद्धा से किया गया स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा जीवन में सुख-समृद्धि और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है।

Magh Purnima 2026 का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की तिथि 1 फरवरी को सुबह 5 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 2 फरवरी को सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए माघ पूर्णिमा का स्नान 1 फरवरी दिन रविवार यानी कल सुबह किया जाना ही उचित है।
Magh Purnima 2026 का धार्मिक महत्व
माघ पूर्णिमा को माघ स्नान का अंतिम और सबसे पुण्य दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उसके धन, सुख और समृद्धि में वृद्धि होती हैधार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन देवता पृथ्वी पर अवतरित होकर गंगा स्नान करते हैं इसलिए यह तिथि विशेष फलदायी मानी गई है। इस दिन किया गया दान (अन्न, वस्त्र, तिल, घी, स्वर्ण) अक्षय पुण्य देता है।
माघ पूर्णिमा 2026 पूजा विधि (Magh Purnima Puja Vidhi)
- ब्रह्म मुहूर्त में उठें और पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करें।
- स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
- दीपक जलाएं, धूप-अगरबत्ती अर्पित करें।
- पीले पुष्प, फल, तुलसी दल चढ़ाएं।
- विष्णु सहस्रनाम या माघ पूर्णिमा मंत्र का जाप करें।
- जरूरतमंदों को दान-पुण्य करें।
माघ पूर्णिमा के शुभ मंत्र (Magh Purnima Mantra)
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥
- गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु॥
- ॐ पूर्णिमायै नमः॥
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications