Maa Lakshmi: पैसा और सक्सेस चाहिए तो कीजिए मां लक्ष्मी की इस तरह से पूजा
नई दिल्ली। मां लक्ष्मी की ही पूजा से इंसान को धन प्राप्ति होती है। अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी को लेकर परेशान हैं तो आज से ही मां लक्ष्मी का पूजन शुरू कर दीजिये, मां हर कष्ट दूर कर देंगी और आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी। यहां हम आपको बताते हैं कुछ उपाय जिससे मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
- धनवान बनने के लिए विष्णु लक्ष्मी मंत्र: ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।
- श्री लक्ष्मी मंत्र : ॐ आं ह्रीं क्रौं श्री श्रिये नम: ममा लक्ष्मी , नाश्य-नाश्य मामृणोत्तीर्ण कुरु-कुरु, सम्पदं वर्धय-वर्धय स्वाहा:।

लड्डू का चढ़ावा
मां लक्ष्मी के प्रिय हैं गणेश जी और गणेश जी को लड्डू काफी प्रिय है इसलिए आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लड्डू का चढ़ावा चढ़ाइये।

पूजा कपूर से करें
पैसा ज्यादा खर्चा हो रहा है तो उसे बचाने के लिए आप मां लक्ष्मी की पूजा कपूर जला कर करें और उसमें रोली डाल दें जो राख मिले उसे अपने रूमाल में बांध लें और पर्स में रख लें, पैसे खर्च नहीं होंगे।

मां लक्ष्मी का ध्यान करें
हाथ में एक सुपारी और ताम्बें का सिक्का लेकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें और उसके बाद दोनों को पर्स में रख लें, पैसे ही बरसेंगे।

लाल रूमाल
अपने पर्स में लाल रूमाल रखें, लेकिन पहले इस रूमाल को मां को अर्पित करें।












Click it and Unblock the Notifications