दौलत और शौहरत चाहिए तो कीजिए इस मंत्र का जाप
Recommended Video

नई दिल्ली। गुरुवार का दिन भगवान् विष्णु को समर्पित है। इस दिन बाल नहीं कटवाना चाहिये, साबुन और तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिये क्योंकि ऐसा करने से धन और विद्या कि हानि होती है। इस दिन केले की पूजा करनी चाहिए। घर को गोबर से लीपना चाहिए। पीला भोजन करना चाहिए। वैसे इस दिन जन्में लोगों पर भी भगवान विष्णु की खास कृपा होती है। बृहस्पतिवार व्रत के पूजन से स्त्री-पुरुष को वृहस्पतिदेव की अनुकम्पा से धन-संपत्ति का अपार लाभ होता है। परिवार में सुख और शांति रहती है। स्त्रियों के लिए बृहस्पतिवार का व्रत बहुत शुभ फल देने वाला है।

सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु
कहते हैं कि सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु ही हैं, इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा दुखी और परेशान हैं तो आज से ही भगवान विष्णु की पूजा शुरु कर दीजिए, अगर आप व्रत नहीं रख सकते हैं या फिर पूजा भी नहीं कर पा रहे हैं तो आज से ही सुबह उठते ही कुछ मंत्रों के जाप शुरु कर दीजिए आपकी सारी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही जाएगा।

तरक्की के लिए मंत्र
ऊं नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

सुख-शांति के लिए
'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र

शक्ति और तनाव मुक्त के लिए
- ऊं आं संकर्षणाय नम:
- ऊंअं प्रद्युम्नाय नम:
- ऊं अ: अनिरुद्धाय नम:
- ऊं नारायणाय नम:
- ऊं ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
- यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।













Click it and Unblock the Notifications