Lohri 2026 Wishes Hindi: 'तिल की मिठास, मूंगफली की खुशबू छाई', अपनों को भेजें प्रेम भरे संदेश
Lohri 2026 Wishes Hindi: सिखों का प्रमुख त्योहार 'लोहड़ी' उत्तर भारत में आज बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तो इस पर्व पर जबरदस्त रौनक है। यह पर्व नई फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
लोहड़ी के दिन लोग अलाव जलाकर तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित करते हैं। आज के दिन को आप और भी खास बना सकते हैं, खूबसूरत और सुंदर संदेशों के जरिए, जिन्हें आप अपनों को भेजकर त्योहार के जोश को दोगुना कर सकते हैं।

Lohri 2026 Wishes Hindi: लोहड़ी की शुभकामनाएं
- 'गुड़ की मिठास जैसा हो साथ', लोहड़ी की लख-लख बधाईयां।
- लोहड़ी की आग में दुख जल जाएं,खुशियों की रोशनी से जीवन जगमगाए।
- आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- तिल की मिठास, गुड़ की मिठाई, मूंगफली की खुशबू छाई।
मुबारक हो लोहड़ी का त्योहार ( Lohri 2026 Wishes Hindi)
- लोहड़ी लाए खुशहाली अपार, मुबारक हो लोहड़ी का त्योहार।
- लोहड़ी का पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नई खुशियां लेकर आए।
Happy Lohri 2026: 'लोहड़ी लाए खुशियों की सौगात'
- अलाव की गर्मी में रिश्तों की मिठास बढ़े, लोहड़ी आपके जीवन में खुशियों की बरसात करें। Happy Lohri!
- पॉपकॉर्न की खुशबू, रेवड़ी की मिठास,लोहड़ी लाए खुशियों की सौगात।
- लोहड़ी के इस पावन अवसर पर आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications