Janmashtami 2018: जानिए पूजा करने का सही मुहूर्त एवं समय

नई दिल्ली। इस बार 3 सितंबर को गोकुल जन्माष्टमी का त्योहार है। हर बार ये पर्व दो दिन मनाया जाता है, एक दिन इसे संत लोग मनाते हैं जबकि एक दिन भक्तजनों के लिए होता है। इसलिए अक्सर इस बात की उत्सुकता बनी रहती है कि आखिर व्रत किस दिन रखा जाए तो चलिए आपको बताते हैं जन्माष्टमी की पूजा करने का सही मुहूर्त और समय।

जन्माष्टमी का मुहूर्त

  • 2 सितंबर 2018 को शाम 20:47 बजे के बाद अष्टमी तिथी शुरू होगी
  • 3 सितंबर 2018 को शाम 19:19 बजे तक रहेगी।
  • निशित पूजा टाइम - 23:58 से 24:44 बजे तक यानी 45 मिनट तक पूजा का निशित मुहूर्त है।
आठ बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा

आठ बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा

यह मुहूर्त व्रत रखने वालों के लिए होगा क्योंकि 3 सितंबर को शाम 8 बजे तक ही रोहणी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद व्रत को खोला भी जा सकता है।

श्रीकृष्ण की उम्र को लेकर मतभेद

श्रीकृष्ण की उम्र को लेकर मतभेद

भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण की आयु को लेकर पुराणों और पंडितों में विरोधाभास है। पुराणों के हिसाब से तो भगवान की आयु 125 साल बतायी गई है जबकि पंडितों के हिसाब से भगवान की उम्र 110 साल थी।

खास तैयारियां

खास तैयारियां

फिलहाल तो बांसुरी वाले के जन्मदिन को लेकर देश के हर राज्य में अलग-अलग तरह की तैयारियां हो रही हैं। कान्हा जी के जन्मदिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जाता है जिसके कारण ही माहौल भक्तिमय के साथ-साथ हंसी-ठिठौली और मस्ती वाला बन जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+