जन्माष्टमी 2016: पूजा करने का सही मुहूर्त एवं समय
नई दिल्ली। इस बार 25 अगस्त को गोकुल जन्माष्टमी मनायी जायेगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र लग रहा है जिसके कारण इस साल लड्डू गोपाल का जन्मदिवस बहुत ज्यादा ही खास हो गया है।
आइये जानते हैं जन्माष्टमी की पूजा करने का सही मुहूर्त और समय..
काशी के ज्योतिष पंडित दिवाकर शर्मा के मुताबिक 24 अगस्त को रात 10:17 मिनट से ही अष्टमी लग जायेगी। लेकिन व्रत रखने का अच्छा दिन गुरूवार को ही है इसलिए इच्छुक जातक इसी दिन को व्रत रखे। इस बार इस रोहिणी नक्षत्र लग रहा है इसलिए निशिता पूजा का सर्वोत्तम समय मध्यरात्रि यानी कि 12 बजे से लेकर 12: 45 बजे तक है।
इस वक्त उपवास रखने वाले पूजा करके प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं, जबकि पारण का समय 26 तारीख को सुबह 10 बजकर 52 मिनट है लेकिन जो लोग पारण को नहीं मानते वो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद और पूजा करने के बाद यानी कि रात 12: 45 बजे के बाद अपना व्रत तोड़ सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications