जानें, इस बार कब है गुड़ी पड़वा का त्योहार, पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर इसके महत्व तक पूरी जानकारी

गुड़ी पड़वा का त्योहार इस बार 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन को चैत्र माह की शुरुआत का पहला दिन माना जाता है, जोकि हिंदू कलैंडर का पहला महीना है।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: गुड़ी पड़वा का त्योहार इस बार 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन को चैत्र माह की शुरुआत का पहला दिन माना जाता है, जोकि हिंदू कलैंडर का पहला महीना है। गुड़ी पड़वा मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को कोंकणी समुदाय में संवत्सर के नाम से भी जाना जाता है, जबकि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कुछ इलाकों में इसे उगादी के नाम से जाना जाता है।

gudi padwa

पूजा का सही समय

प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल 2021 को सुबह आठ बजे हो गई थी जबकि 13 अप्रैल 2021 को सुबह 10.16 मिनट पर यह संपन्न होगी।

कैसे मनाया जाता है गुड़ी पड़वा
इस शुभ अवसर पर लोग अपने दरवाजे पर रंगोली बनाते हैं। इसके अलावा घर के दरवाजे को फूलों से सजाते हैं और दरवाजे पर आम की पत्तियों से बनी एक माना लटकाई जाती है।

इस दिन महिलाएं नवारी साड़ी पहनती हैं जबकि पुरुष कुर्ता के साथ धोती पजामा पहनते हैं। इसके बाद गुड़ी को दरवाजे या खिड़की में रखकर उन्हें फूल अर्पित किये जाते हैं। इसके बाद लोग आरती गाते हैं और गुड़ी पर अक्षत रखते हैं। लोग इस दिन को नए साल की शुरुआत के तौर पर मनाते हैं और परिवार के साथ नीम के पत्तों, गुड़ से बनी विशेष मिठाई के साथ नए साल की शुरूआत करते हैं, जो जीवन के अच्छे और बुरे दौर का प्रतीक होती है।

क्या है गुड़ी

सबसे पहले एक लकड़ी को लाल और पीले रंग के वस्त्र में लपेटा जाता है। इसके बाद, लकड़ी के एक छोर पर चांदी, तांबे या कांसे से बना कलश उल्टा रखा जाता है। इसके बाद कलश पर कुमकुम और हल्दी का तिलक किया जाता है। इसी पहनावे को गुड़ी कहा जाता है और इसे दरवाजे या खिड़की के बाहर रखा जाता है ताकि आसपास के लोग इसे देख सकें। इसके अलवा गुड़ी गुड़ और नीम की पत्तियों से बनी माला भी पहनाई जाती है, जो जीवन के अच्छे बुरे दौर का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: April 2021 festivals List: यहां है अप्रैल महीने के त्योहार और व्रतों की पूरी लिस्ट

क्यों मनाया जाता है गुड़ी पड़वा
इस दिन राम चौदह बरस के वनवास काटने और रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+