Kharmas 2024 Do-Donts: खरमास आज से प्रारंभ, जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Kharmas 2024 Do-Donts (क्या करें और क्या ना करें): सूर्य के धनु राशि में जाने से आज से खरमास का महीना प्रारंभ हुआ है। इस एक महीने में सभी मांगलिक कामों पर पाबंदी लग जाती है। ये 30 दिन पुण्य और तपस्या का समय माने गए हैं।
इस दौरान धार्मिक दृष्टि से इस समय में दान, पूजा, पाठ और गरीबों की सहायता करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि खरमास आज से शुरू होकर 14 जनवरी को समापंत होंगे।

आइए जानते हैं कि इस महीने में क्या करें और क्या ना करें?
खरमास में क्या करें (Kharmas Mai Kya Kare)
- तीर्थ यात्रा पर जाना।
- भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा करें।
- गीता, रामायण या अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें।
- जरूरतमंदों को दान करें।
- ध्यान, योग और प्राणायाम को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
- "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करना लाभकारी माना गया है।
- गाय को हरा चारा खिलाएं और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
खरमास में क्या न करें (Kharmas mai Kya na Kare)
- शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश।
- नई योजनाओं की शुरुआत।
- अनावश्यक विवाद और क्रोध।
- नया व्यवसाय, संपत्ति खरीदने या बड़े निवेश करने से बचें।
- अत्यधिक भोजन, मनोरंजन और सांसारिक सुख-सुविधाओं से दूरी बनाएं।
खरमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा और भक्ति करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। इसे ध्यान, साधना, और ईश्वर के प्रति समर्पण का समय माना जाता है।
भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें? ( Lord Vishnu ki Puja)
- इस पूरे महीने सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- पूजा से पहले मंदिर की सफ़ाई करें फिर श्रीहरि की मां लक्ष्मी के साथ फोटो या मूर्ति लगाएं।
- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, पीले फल, तुलसी दल, और पीतांबर अर्पित करें.।
- हल्दी का तिलक पहले भगवान को लगाएं फिर खुद को भी लगाएं।
- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें, आरती करें और प्रसाद बांटे।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications