Karwa Chauth का व्रत आज, आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? देखें समय और पूजा विधि

Karwa Chauth 2026 Aaj Chand Kitne Baje Niklega: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। इसके बाद करवा चौथ की कथा सुनी या पढ़ी जाती है।

रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद उसे अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है। मान्यता के अनुसार, चांद को देखने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला जाता है। इस बार चंद्रमा के उदय का समय अलग-अलग शहरों में कुछ मिनट आगे-पीछे रहेगा। दिल्ली में चंद्रोदय करीब रात 8:17 बजे होगा।

Karwa chauth aaj chand kitne baje niklega

करवा चौथ 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त

जानकारी समय
चतुर्थी तिथि शुरू 29 अक्टूबर 2026, सुबह 1:06 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त 29 अक्टूबर 2026, रात 10:09 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे
व्रत की अवधि सूर्योदय से चंद्रोदय तक
दिल्ली में चंद्रोदय रात 8:17 बजे

कैसे करें करवा चौथ की पूजा?

सुबह स्नान करने के बाद पूजा की तैयारी करें। चौथ माता, भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित करें। दीपक जलाकर रोली, अक्षत, फल, मिठाई और धूप-दीप अर्पित करें। इसके बाद करवा माता की पूजा करें और व्रत कथा पढ़ें या सुनें। पूजा के दौरान करवा माता और शिव-पार्वती से पति की लंबी उम्र और परिवार के सुख की प्रार्थना करें।

रात में चंद्रमा निकलने पर चंद्र दर्शन करें और जल से अर्घ्य दें। इसके बाद छलनी से पति का चेहरा देखकर उनके हाथ से पानी पीकर व्रत खोलें। अगर बादलों के कारण चांद दिखाई न दे तो चंद्रोदय के समय पूर्व-उत्तर दिशा की ओर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में चंद्रोदय

शहर समय
नई दिल्ली 8:17 बजे
नोएडा 8:16 बजे
गुरुग्राम 8:18 बजे
गाजियाबाद 8:17 बजे
मेरठ 8:07 बजे

पंजाब और चंडीगढ़

शहर समय
चंडीगढ़ 8:17 बजे
पंजाब 8:10 बजे
लुधियाना 8:11 बजे
अमृतसर 8:11 बजे
पटियाला 8:11 बजे

उत्तराखंड

शहर समय
देहरादून 8:02 बजे
हरिद्वार 8:03 बजे
रुड़की 8:02 बजे
नैनीताल 7:59 बजे
ऋषिकेश 8:02 बजे
टिहरी 8:00 बजे
रुद्रप्रयाग 7:57 बजे
अल्मोड़ा 7:57 बजे

हिमाचल प्रदेश

शहर समय
शिमला 8:03 बजे
मंडी 8:03 बजे
कांगड़ा 8:03 बजे
चंबा 8:03 बजे
कुल्लू 8:00 बजे
मनाली 8:00 बजे

उत्तर प्रदेश

शहर समय
लखनऊ 8:00 बजे
वाराणसी 7:56 बजे
गोरखपुर 7:51 बजे
मेरठ 8:07 बजे
कानपुर 8:03 बजे
प्रयागराज 8:00 बजे
आगरा 8:11 बजे
अलीगढ़ 8:08 बजे
बरेली 8:02 बजे
मथुरा 7:53 बजे
मुरादाबाद 8:03 बजे
अमेठी 7:56 बजे
इटावा 8:03 बजे
अयोध्या 7:55 बजे

मध्य प्रदेश

शहर समय
भोपाल 8:25 बजे
इंदौर 8:33 बजे
उज्जैन 8:32 बजे
ग्वालियर 8:14 बजे
जबलपुर 8:12 बजे
सागर 8:18 बजे
हरदा 8:29 बजे

राजस्थान

शहर समय
जयपुर 8:22 बजे
जोधपुर 8:34 बजे
अलवर 8:15 बजे
अजमेर 8:27 बजे
बीकानेर 8:29 बजे
भरतपुर 8:14 बजे
जैसलमेर 8:41 बजे

हरियाणा

शहर समय
अंबाला 8:07 बजे
करनाल 8:08 बजे
कुरुक्षेत्र 8:07 बजे
पलवल 8:11 बजे
पानीपत 8:10 बजे
रोहतक 8:12 बजे
रेवाड़ी 8:15 बजे
सोनीपत 8:11 बजे
हिसार 8:15 बजे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+