Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karwa Chauth 2022 Live: देश में सभी जगह नजर आया करवाचौथ का चांद, सुहागिनों ने संपन्न की पूजा

Karwa Chauth Puja Muhurat Time, Vrat Katha, Chand Kab Nikalega (करवा चौथ 2022 पूजन विधि, सामग्री, व्रत कथा, चंद्रोदय का समय): पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाना व्रत करवा चौथ आज पूरे देश में पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं और शाम को भगवान गणेश, गौरी शंकर, करवा और चंद्रमा की पूजा करके अपने पिया के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती हैं। आज का दिन बड़ा पावन है, ये व्रत एक महिला के अपने पति के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण को व्यक्त करता है। आपको बता दें कि आज सुबह से बहुत सारे घरों में पकवान बन रहे हैं तो कहीं पर मंगल गीत गाए जा रहे हैं। आज शाम को महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं और अपने पति की लंबी उम्र, सुख और तरक्की के लिए पूरे श्रद्दा और विश्वास के साथ ये उपवास रखती हैं।आपको करवा चौथ से जुड़ी हर बात की जानकारी यहां पर मिलेगी इसके लिए आप पेज को पल-पल रीफ्रेश करते रहें।

Karwa Chauth 2022

LIVE Feed
Oct 13, 2022, 10:41 PM IST

अमृतसर में करवाचौथ पूजा करती महिलाएं।
Oct 13, 2022, 10:40 PM IST

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी करवाचौथ पूजा करती हुईं।
Oct 13, 2022, 9:22 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान ने चांद के नजर आने पर अपना व्रत उपवास तोड़ा। सीएम शिवराज ने पत्नी को जल ग्रहण कराया।
Oct 13, 2022, 9:09 PM IST

चांद नजर आने पर पूजा करती महिलाएं। ये तस्वीरें दिल्ली के लाजपत नगर की हैं।
Oct 13, 2022, 8:39 PM IST

जहां पर करवाचौथ का चांद नजर आया है वहां पर सुहागिनें पति के हाथों से पानी पीकर व्रत सम्पन्न कर रही हैं।
Oct 13, 2022, 8:38 PM IST

देश में कई जगहों पर करवाचौथ का चांद दिखाई दिया है।
Oct 13, 2022, 8:37 PM IST

दिल्ली-NCR में करवाचौथ का चांद नजर आया है।
Oct 13, 2022, 8:35 PM IST

रात 9 बजे तक देश में सभी जगह पर चांद दिखाई दे जाएगा।
Oct 13, 2022, 8:06 PM IST

रांची के राधा कृष्ण मंदिर में करवाचौथ की पूजा करती महिलाएं।
Oct 13, 2022, 7:33 PM IST

चांद निकलने का समय दिल्ली- शाम 8.09 लखनऊ- 7.53 वाराणसी- 7.48 कानपुर- 8.02 गाजियाबाद- 8.08 गुरुग्राम- 8.21
Oct 13, 2022, 7:28 PM IST

करवाचौथ की ये तस्वीर महाराष्ट्र के पुणे से है।
Oct 13, 2022, 7:18 PM IST

शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन करवा चौथ मनाने के लिए अनिल कपूर के घर पर इकठ्ठा हुईं।
Oct 13, 2022, 6:05 PM IST

करवाचौथ के मौके पर पटना में महिलाओं ने पूजा की।
Oct 13, 2022, 5:18 PM IST

यूपी

लखनऊ- 7.53 बजे, कानपुर- 8.02 बजे, वाराणसी- 7.48 बजे चांद निकलेगा।
Oct 13, 2022, 5:16 PM IST

करवाचौथ के मौके पर बाजार में रौनक, तस्वीरें भोपाल की हैं।
Oct 13, 2022, 5:15 PM IST

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं।
Oct 13, 2022, 4:31 PM IST

मेष,कर्क,सिंह और मीन राशि वालों के लिए लकी है करवा चौथ।
Oct 13, 2022, 4:30 PM IST

दिल्ली में कब निकलेगा चांद?

फिलहाल दिल्ली में मौसम अभी साफ बना हुआ है। अनुमान के मुताबिक दिल्ली में चंद्रोदय आज रात 8 बजकर 24 मिनट पर निकलेगा।
Oct 13, 2022, 3:45 PM IST

क्यों होती है करवा और गौरी-शंकर की पूजा?

करवा और मां गौरी को अखंड सौभाग्यवती होने का आशीष मिला हुआ है और अब ये सुहाग का व्रत है तो इसलिए गौरी-शंकर की पूजा साथ में होती है।
Oct 13, 2022, 3:37 PM IST

करवा चौथ की पूजा पूरी आस्था के साथ करनी चाहिए, ऐसा करने से सुख, सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
Oct 13, 2022, 3:36 PM IST

करवा चौथ पूजा की सामग्री

मिट्टी या पीतल का करवा, मिट्टी के दो दीये,कांस की तीलियां, पूजन के लिए कुमकुम, चावल, हल्दी, अबीर, गुलाल, मेहंदी, मौली, फूल, फल, प्रसाद, छननी, जल से भरा कलश या आचमनी। चौकी, करवा चतुर्थी पूजन का चित्र, चंद्रमा, शिव, पार्वती, कार्तिकेय की तस्वीर करवा चौथ कथा की पुस्तक, धूप, दीप सुहाग की सामग्री जिसमें हल्दी, मेहंदी, काजल, कंघा, सिंदूर, छोटा कांच, बिंदी, चुनरी, चूड़ी। करवे में भरने के लिए गेहूं, शकर, खड़े मूंग।
Oct 13, 2022, 3:02 PM IST

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त: 13 अक्टूबर को 06: 17 PM से 07: 31 PM 13 अक्टूबर को चन्द्रोदय - 08:48 PM पारण 08:48 PM के बाद कभी भी
Oct 13, 2022, 3:01 PM IST

हालांकि अविवाहित लड़कियों के लिए निर्जला व्रत बाध्य नहीं है बल्कि वो पानी पीकर अपना व्रत कर सकती हैं।
Oct 13, 2022, 3:01 PM IST

केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं बल्कि अविवाहित लड़कियां भी अच्छे वर के लिए आज का व्रत करती हैं।
Oct 13, 2022, 3:01 PM IST

आज प्रेम, तपस्या का महापर्व करवा चौथ है, थोड़ी ही देर में शुरू हो जाएगी चौथ की पूजा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+