Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karwa Chauth Dos and Don'ts: जानिए करवा चौथ पर क्या करें और क्या ना करें?

करवा चौथ पर क्या करें और क्या ना करें: पिया की लंबी उम्र के लिए रखा जाना वाला करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को है, इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और शाम को चांद को देखकर अपने पति के हाथों जल पीकर अपना व्रत खोलती हैं। ये व्रत वो लड़कियां भी रखती हैं, जिनकी सगाई हो चुकी है। प्रेम, त्याग, तपस्या का ये व्रत आज काफी ग्लैमराइज्ड हो चुका है। आज इस व्रत के लिए महिलाएं और लड़कियां काफी दिनों से तैयारी करती हैं। ब्यूटी पार्लर में महीनों पहले ही बुकिंग हो जाती है, क्या पहनना है और क्या नहीं इसके लिए महिलाएं एक महीने पहले से ही शॉपिंग करने लगती है।

करवा चौथ की पूजा काफी विधि-विधान से करनी चाहिए

करवा चौथ की पूजा काफी विधि-विधान से करनी चाहिए

आपको बता दें कि ये इस व्रत के लिए महिलाएं सोलह शृंगार करके करवा के साथ करवा माता की कथा सुनती है। घर में बहुत सारे पकवान बनते हैं तो वहीं लड़कियां और महिलाएं मंगल गीत गाकर इस दिन का उत्सव मनाती हैं। वैसे करवा चौथ की पूजा काफी विधि-विधान से करनी चाहिए।

करवा चौथ पर ये जरूर करें

करवा चौथ पर ये जरूर करें

  • सबसे पहले आप सुबह-सुबह उठकर सरगी करें और उसके बाद आपका व्रत प्रांरभ होगा।
  • सरगी बहुत जरूरी है क्योंकि सूर्योदय के बाद आपका व्रत आरंभ हो जाएगा तो आप ना तो कुछ खा सकते हैं और ना ही पानी पी सकते हैं।
  • इसलिए सरगी में जो भी खाएं वो काफी ठोस आहार हो, जो कि आपको ताकत दे।
  • फिर रात में पूजा करने से पहले सोलह श्रृंगार करें और उसके बाद दीवार पर करवा की फोटो लगाएं।
  • फिर जमीन और दीवार पर चावल के आटे में हल्दी मिलाकर आयपन बनाएं।
चावल के आटे का प्रयोग

चावल के आटे का प्रयोग

  • फिर इस पर करवा रखें, उस करवा में आप पुड़ी, हलवा या मिठाई रखें और उसके ऊपर घीू का दीपक जलाएं।
  • जो लोग जिठानी, ननद , बहन या सहेली के साथ ये पूजा कर रही हैं वो तो आपस में करवा बदल सकती हैं।
  • लेकिन जो लोग अकेले पूजा करते हैं, वो सांकेतिक रूप से मां गौरी का करवा रखकर पूजा कर सकती हैं।
  • वैसे कुछ घरों में चावल के आटे का सामान प्रसाद के रूप में प्रयोग होता है, महिलाएं या तो चावल के लड्डू बनाती है या फिर कहीं-कहीं फरा भी बनता है।
साफ लोटे में जल में रखें

साफ लोटे में जल में रखें

  • करवा के साथ आप सुहाग का सामान चढ़ाएं।
  • करवा के साथ में एक साफ लोटे में जल में रखें, इसी का अर्ध्य दिया जाता है।
  • करवा माता की कहानी सुनें, आरती करें।
  • चांद निकलने के बाद छलनी से या पानी में चांद को देखें फिर उसे अर्घ्य दें और पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करें।
  • फिर पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलें।
करवा चौथ के दिन क्या ना करें

करवा चौथ के दिन क्या ना करें

  • इस दिन काले, ग्रे या सफेद वस्त्र ना पहनें।
  • मांसाहार या मदिरा का सेवन ना करें।
  • झगड़ा या क्लेश ना करें।
  • संभोग या प्रणय लीला से दूर रहें।
  • सात्विक भोजन करें।
  • घर में झगड़ा ना करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+