क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Karwa Chauth 2019: क्यों छलनी से देखा जाता है चांद?

Google Oneindia News

नई दिल्ली। सुहागिन महिलाओं के लिए साल का सबसे बड़ा व्रत करवा चतुर्थी 17 अक्टूबर 2019, को है, करवा चौथ का व्रत सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देकर पानी पीती है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर चंद्रमा की ही पूजा इस दिन क्यों होती है,जबकि चंद्रमा को चतुर्थी के दिन निहारना अच्छा नहीं माना जाता है, तो सुनिए इसके पीछे एक खास कारण है।

चंद्रमा की पूजा

चंद्रमा की पूजा

दरअसल गोस्वामी तुलसी दास रचित रामचरितमानस के लंका कांड में इस प्रसंग का जिक्र है, जिसके मुताबिक भगवान श्रीराम समुद्र पार करके जब लंका में स्थित सुबेल पर्वत पर उतरे और श्रीराम ने पूर्व दिशा की ओर चमकते हुए चंद्रमा को देखा तो अपने साथियों से पूछा - चंद्रमा में जो कालापन है, वह क्या है? सभी ने अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार जवाब दिया।

यह पढ़ें:Karwa Chauth 2019: कब है करवा चौथ, जानिए पूजा का समय, मुहूर्त एवं विधियह पढ़ें:Karwa Chauth 2019: कब है करवा चौथ, जानिए पूजा का समय, मुहूर्त एवं विधि

चंद्रमा में जो कालापन है, वह क्या है?

चंद्रमा में जो कालापन है, वह क्या है?

तब राम ने कहा कि विष यानी जहर चंद्रमा का बहुत प्यारा भाई है और इसी कारण उसने विष को अपने ह्रदय में स्थान दे रखा है, जिसके कारण चंद्रमा में कालापन दिखाई देता है। अपनी विषयुक्त किरणों को फैलाकर वह वियोगी नर-नारियों को जलाता रहता है।

चंद्रमा की विषयुक्त किरणें अधिक कष्ट पहुंचाती हैं

चंद्रमा की विषयुक्त किरणें अधिक कष्ट पहुंचाती हैं

जिसका मतलब ये हुआ कि जो पति-पत्नी किसी कारणवश एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं, चंद्रमा की विषयुक्त किरणें उन्हें अधिक कष्ट पहुंचाती हैं। इसलिए करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा कर महिलाएं ये कामना करती हैं कि किसी भी कारण उन्हें अपने अपने पति से अलग ना होना पड़े और इसी वजह से वो चतुर्थी वाले दिन उसकी पूजा करती हैं।

इसलिए छलनी से देखते हैं चांद?

इसलिए छलनी से देखते हैं चांद?

लेकिन मान्यता ये है कि चतुर्थी के दिन चंद्रमा को नहीं निहारना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से इंसान कलंक का भागीदार बनता है इसलिए चंद्रमा की पूजा करने के लिए छलनी से देखते हैं या पानी में उसकी परछाई देखकर उसे अर्ध्य दिया जाता है।

यह पढ़ें: Karwa Chauth 2019: करवा चौथ पर 70 साल बाद बना विशेष संयोगयह पढ़ें: Karwa Chauth 2019: करवा चौथ पर 70 साल बाद बना विशेष संयोग

Comments
English summary
Karwa Chauth ( 17 OCTOBER 2019) is most important festival for all married women. On Karwa Chauth day, the women keep fast and at moon rise time go to the roof to worship the moon for the long life of their husbands.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X