Jyeshtha month 2025: आज से ज्येष्ठ मास प्रारंभ, यहां देखें इस महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट
Jyeshtha month 2025: हिंदू कैलेंडर का तीसरा मास होता है ज्येष्ठ। यह महीना 13 मई 2025 से प्रारंभ होकर ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून 2025 तक रहेगा। इस महीने में भगवान शिव, श्रीहरि विष्णु, मां गंगा और सूर्यदेव की आराधना की जाती है। इस महीने में सूर्यदेव अपने उग्र स्वरूप में होते हैं इसलिए मनुष्यों को संयमित और सात्विक जीवन व्यतीत करना चाहिए।
ज्येष्ठ मास में अनेक बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है, वहीं अनेक व्रत-त्योहार-पर्व भी इस महीने आने वाले हैं। इसी महीने गुरु, राहु, केतु का राशि परिवर्तन होगा, वहीं शनि जयंती भी इसी महीने आने वाली है। इसके साथ वट सावित्रि अमावस्या और पूर्णिमा भी ज्येष्ठ मास में ही आएंगी।

प्रमुख व्रत-त्योहार (Jyeshtha month 2025)
- 14 मई : श्री नारद जयंती
- 16 मई : संकट चतुर्थी, चंद्रोदय रात्रि 10:30
- 20 मई : कालाष्टमी
- 23 मई : अपरा एकादशी
- 24 मई : शनि प्रदोष
- 25 मई : मास शिवरात्रि व्रत
- 26 मई : पितृ अमावस्या, वटसावित्री अमावस्या व्रत, भावुका अमावस्या
- 27 मई : शनि जयंती, जैठी-भौमवती अमावस्या
- 28 मई : चंद्र दर्शन
- 29 मई : रंभा तृतीया, श्री महाराणा प्रताप जयंती
- 30 मई : श्रीविनायक चतुर्थी
- 1 जून : अरण्य षष्ठी, विंध्यवासिनी पूजा
- 3 जून : मासिक दुर्गाष्टमी
- 4 जून : महेश नवमी
- 5 जून : गंगा दशहरा, बटुक भैरव जयंती
- 6 जून : निर्जला एकादशी स्मार्त
- 7 जून : निर्जला एकादशी वैष्णव
- 8 जून : रवि प्रदोष व्रत
- 10 जून : वट सावित्री पूर्णिमा
- 11 जून : ज्येष्ठ पूर्णिमा, कबीरदास जयंती
प्रमुख ग्रहों का परिवर्तन
- 14 मई : सूर्य वृषभ में रात्रि 12:11 से, बृहस्पति मिथुन में रात्रि 10:34 से
- 18 मई : राहु कुंभ में, केतु सिंह में सायं 5:11 से, बुध अस्त पूर्व में रात्रि 8:05
- 23 मई : बुध वृषभ में दोप 1:01 से
- 25 मई : सूर्य रोहिणी में, नवतपा प्रारंभ
- 31 मई : शुक्र मेष में प्रात: 11:33
- 6 जून : मंगल सिंह में रात्रि 2:09, बुध मिथुन में प्रात: 9:26
- 10 जून : बुध उदय पश्चिम में प्रात: 7:14












Click it and Unblock the Notifications