Janmashtami 2023 Wishes: 'कृष्ण की बांसुरी आपके जीवन में प्रेम की धुन... जन्माष्टमी पर भेजें ये संदेश
Happy Janmashtami Wishes 2023: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का पर्व हर घर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी जिसे कृष्ण जन्माष्टमी, गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी या श्रीजयंती के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाया जाता है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
इस त्यौहार पर रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है और भगवान कृष्ण को अर्पित को तरह-तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर आप अपनों को ये शुभकामना संदेश भेज का पर्व का आनंद दोगुना करें...

जन्माष्टमी पर भेजें ये प्यार भरे संदेश
- माखन चोर नन्द किशोर, बांधी जिसने प्रीत की डोर, हरे कृष्ण हरे मुरारी, पूजती जिन्हें दुनिया सारी। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- मुरली मनोहर ब्रिज के धरोहर, वह नंदलाल गोपाला है,बंसी की धुन पर सब दुख, हरनेवाला मुरली मनोहर आने वाला है! जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- कृष्ण जन्माष्टमी के इस पवित्र अवसर पर भगवान कृष्ण आपकी सभी चिंताओं को दूर करें और आपको शांति और खुशियां प्रदान करें।
- माखन चुराकर जिसने खाया, बंसी बजाकर जिसने नचाया, खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की, जिसने दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- इस जन्माष्टमी पर, आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों और नंद गोपाल आप पर अपनी कृपा बनाये रखें।
- जन्माष्टमी के खुशी के अवसर पर, मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएा भेज रहा हूं। नंदगोपाल आप और आपके परिवार पर आशीर्वाद बनाये रखें। हैप्पी जन्माष्टमी!
- भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर आपके तनाव और चिंताओं को दूर करें, और आपको प्यार, शांति और खुशी दें। हैप्पी जन्माष्टमी!
- भगवान कृष्ण की बांसुरी आपके जीवन में प्रेम की धुन को आमंत्रित करे। राधा का प्रेम न केवल प्रेम करना सिखाये बल्कि शाश्वत प्रेम करना सिखाये! हम सभी की ओर से जन्माष्टमी की शुभकामनाएं !
- भगवान कृष्ण आप पर अपनी कृपा बरसाएं , और प्रत्येक जन्माष्टमी आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियांं लेकर आए। कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
जन्माष्टमी पर भेजे ये भगवान कृष्ण के संदेश
"मन बेचैन है और इसे नियंत्रित करना कठिन है, लेकिन अभ्यास से यह वश में हो जाता है।" - भगवान कृष्ण, भगवद गीता
"आत्मा को न कभी किसी हथियार से काटा जा सकता है, न आग से जलाया जा सकता है, न पानी से गीला किया जा सकता है, न हवा से सुखाया जा सकता है। भगवान कृष्ण
"तुम्हें जो कुछ करना है वह करो, लेकिन लालच से नहीं, अहंकार से नहीं, वासना से नहीं, ईर्ष्या से नहीं बल्कि प्रेम, करुणा, विनम्रता और भक्ति के साथ।" भगवान कृष्ण
सर्दी या गर्मी, सुख या दर्द का अनुभव करें। ये अनुभव क्षणभंगुर हैं; वे आते हैं और चले जाते हैं। उन्हें धैर्यपूर्वक सहन करें।" - भगवान कृष्ण, भगवद गीता












Click it and Unblock the Notifications