Dahi Handi & Janmashtami 2023: क्या है दही-हांडी का मतलब? क्यों लड़के बनते हैं गोविंदा?
Dahi Handi & Janmashtami 2023: पूरे देश में आज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, मंदिरों का सजाया गया है तो वहीं कुछ जगहों पर 'दही हांडी' की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

गोकुल से लेकर महाराष्ट्र तक में कान्हा के जन्मदिवस पर 'दही हांडी' का खास आयोजन होता है, जिसमें लड़कों का एक समूह पिरामिड बनाता है, जिसमें एक लड़का 'गोविंदा' बनकर ऊपर चढ़कर ऊंचाई पर लटकी हांडी, जिसमें दही होता है, को फोड़ता है।
दही-हांडी तक पहुंचना आसान नहीं होता
हालांकि ये बहुत मुश्किल होता है, इस दौरान काफी गाना-बजाना भी होता है और पिरामिड वाले लड़कों पर आस-पास के लोग काफी पानी फेंकते हैं, जिससे दही-हांडी तक पहुंचना आसान नहीं होता। जो लड़का हांडी फोड़ता है वो ही विजेता कहलाता है।
कान्हा के भक्तों को गिरने का कोई डर नहीं होता
कभी-कभी ये खेल थोड़ा खतरनाक भी हो जाता है क्योंकि इसमे लोग कई बार गिर भी जाते हैं लेकिन कहते हैं ना भक्ति सारी चीजों पर भारी होती है इसलिए कान्हा के भक्तों को गिरने का कोई डर नहीं होता और वो बार-बार गिरकर भी आखिरकार हांडी फोड़ ही देते हैं।
क्यों फोड़ते हैं दही -हांडी?
आपको बता दें कि मां यशोदा हांडी में दही-मक्खन को रखती थीं। कान्हा जी उसे हांडी से चुरा-चुरा कर खाते थे इसलिए उनके जन्मोत्सव पर दही-हांडी खेल आयोजित करके उनकी नटखटपन को याद किया जाता है।
इस खेल में गोविंदा बने लड़कों पर पानी क्यों फेंका जाता है?
अब आप सोचेंगे कि फिर इस खेल में गोविंदा बने लड़कों पर पानी क्यों फेंका जाता है? तो इसके पीछे कारण ये है कि गोकुलवासियों की मटकियां कृष्ण जी तोड़ दिया करते थे इसलिए खेल में शामिल सभी लोगों को गोकुल का वासी माना जाता है इसलिए उन्हें रोकने के लिए पानी फेंका जाता है।
क्या संदेश देता है खेल?
हालांकि ये खेल केवल मस्ती-मजा के लिए नहीं होता , ये खेल हमें ये भी बताता है कि अगर आपकी कोशिश में पूरी ईमानदारी है और आपका लक्ष्य निश्चित है तो आप अपनी मंजिल पाकर ही रहेंगे, यही ज्ञान गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था। इस खेल में विजयी वो ही है जो मुश्किलों से घबराए बिना आगे बढ़ता है और अंत तक हार नहीं मानता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
#WATCH | Visuals of Dahi Handi celebrations from Mumbai, on the occasion of #Janamashtami2023 pic.twitter.com/2gfxnIG8pv
— ANI (@ANI) September 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications