क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Janmashtami 2018: जानिए क्या है दही-हांडी का मतलब, क्यों बनते हैं लोग गोविंदा?

Google Oneindia News

नई दिल्ली। इस बार 3 सितंबर को गोकुल जन्माष्टमी का त्योहार है, पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह की तैयारियां चल रही हैं। कहीं इस दिन रासलीला का आयोजन होता है तो कहीं इस दिन झांकियां सजायी जाती हैं लेकिन महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में इस दिन के लिए दही जमायी जा रही है और हांडी तैयार की जा रही है, क्योंकि लड्डू गोपाल के जन्मदिवस पर इन जगहों पर दही-हांडी की प्रतियोगिता का आयोजन होता है।

क्या है परंपरा

क्या है परंपरा

दही-हांडी प्रतियोगिता के तहत लड़कों का एक समूह पिरामिड बनाता है, जिसमें एक लड़का ऊपर चढ़कर ऊंचाई पर लटकी हांडी, जिसमें की दही होता है, को फोड़ता है। ये लड़के गोविंदा बनकर इस खेल में भाग लेते हैं। इस दौरान काफी गीत-संगीत होता है और पिरामिड वाले लड़कों पर आस-पास के लोग काफी पानी फेंकते हैं।जिससे दही-हांडी तक पहुंचना आसान नहीं होता। जो लड़का हांडी फोड़ता है वो ही विजेता होता है।

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2018: जानिए पूजा करने का सही मुहूर्त एवं समययह भी पढ़ें: Janmashtami 2018: जानिए पूजा करने का सही मुहूर्त एवं समय

क्या है मकसद

क्या है मकसद

माना जाता है कि कान्हा जी को दही पसंद थी और वो हांडी से चुरा-चुरा कर दही खाते थे इसलिए दही-हांडी खेल उन्हें समर्पित है इसलिए उनके जन्मदिन पर उन्हें इसके जरिये याद किया जाता है। दही-हांडी प्रतियोगिता आसान नहीं है, इस दौरान अगर इंसान गिरे तो काफी चोट लगती है, लेकिन ये खेल ये दर्शाने की कोशिश की है अगर आपका लक्ष्य निश्चित हो और आप मेहनत और हिम्मत दिखायें तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। यही उपदेश भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था।

क्यों बनते हैं लोग गोविंदा?

क्यों बनते हैं लोग गोविंदा?

गोविंदा वो ही होता है जो अंत तक हार नहीं मानता, इसलिए ये खेल होता है, ताकि लोग ये समझें कि किसी भी चीज को पाने के लिए निरंतर मेहनत करनी होती है जो मौके का लाभ उठाता है और प्रयत्न करता है वो ही जीतता है, इसलिए लोग दही-हांडी को फोड़कर असली में गोविंदा बनते हैं।

यह भी पढ़ें:11 Mukhi Rudraksha: जानिए ग्यारहमुखी रूद्राक्ष के लाभयह भी पढ़ें:11 Mukhi Rudraksha: जानिए ग्यारहमुखी रूद्राक्ष के लाभ

Comments
English summary
Dahi Handi festival, celebrated every August, that involves making a human pyramid and breaking an earthen pot filled with curd tied at a difficult height. here is the reason, what is the relation between Dahi-Handi and Krishna Janmashtami.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X