बांसुरी के सुरों में सराबोर हुआ आईआईएम-एल का इंडेक्स मेला

शहर के लोगों के साथ घुलने मिलने के इस कार्यक्रम में आईआईएम के छात्रों ने मार्केट रिसर्च स्टॉल भी लगाए, जिसमें युवाओं को प्रबंधन के गुर सिखाने के प्रयास किए गए। यहां आयोजित खेलों में मिमीकरी, हाउज़ी और बलून शेविंग, आदि का आयोजन किया गया। साथ में बच्चों को सड़क सुरक्षा की बातें सिखाई गईं।
आईआईएम के आयोजन स्पाइसमैके के अंतर्गत पंडित हरि प्रसाद चौरसिया ने बांसुरी वादन प्रस्तुत कर लखनऊवासियों का मन मोह लिया। बांसुरी की धुन में आईआईएम के छात्र व वहां मौजूद बच्चे व युवा खो से गए।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को फैशन परेड और रॉक शो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी होंगी।












Click it and Unblock the Notifications