जानिए कैसे इस दिवाली पर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न?
लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इससे अच्छा कोई दूसरा शुभ दिन नहीं होता है , इस भौतिक युग में सुख ,समृद्धि और ऐश्वर्य बिना माँ लक्ष्मी की कृपा के संभव ही नहीं है हम यहाँ पर सौभाग्य, सफलता और मनवांछित फलों की प्राप्ति के लिए कुछ बहुत ही सरल उपाय बता रहे है जिनको करने के लिए दीपावली के पांच दिन का समय सर्वोत्तम माना गया है:-
इस दिवाली पर कीजिये ये 30 जरूरी काम
1- दीपावली के पांच पर्व होते हैं धनतेरस, चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, यम दितिया । इन पांचों दिन दीपक (चार छोटे और एक बड़ा) जरूर जलाएं। दीपक रखने से पहले उनका आसन बिछाएं फिर खील, चावल कि ऊपर दीपक रखें। इससे घर में धन की सदा आमद बनी रहेगी।
2- दीपावली के दिन प्रातः पूजा के समय पीतल या तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें थोड़ी हल्दी घोल कर उसे पूजा में रखे, पूजा के उपरांत इस जल को पीले फूल से पूरे घर में थोड़ा थोड़ा छिड़क दें और बचा हुआ जल तुलसी या केले के पौधे में चड़ा दें अब इस क्रिया को नित्य पूजा के बाद किया करें घर पर माँ लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहेगी।
3- दीपावली पूजन के समय यदि आप अपनी पत्नी को कोई लाल वस्त्र उपहार में देंगे तो निश्चित ही आप पर माँ लक्ष्मी की स्थायी कृपा सदैव बनी रहेगी, कोशिश करें की आप की पत्नी को आपके द्वारा दिए गए उपहार का पहले से पता न हो तो बहुत ही अच्छा होगा।
4- दीपावली के दिन रात्रि में घर के प्रत्येक कमरे और मुख्य द्वार में गेंहू की ढेरी बना कर उसके ऊपर शुद्ध घी का दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए जो रात भर जलता रहे इससे रात्रि में माँ लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है, यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।
आगे की बातें स्लाइडों में करते हैं...

कपूर जला कर
दीपावली की रात्रि को कपूर जला कर उसमे शुद्ध रोली को डाल दें , फिर जो राख प्राप्त होगी उसकी पुडिया बनाकर किसी लाल रुमाल में बांधकर उसे तिजोरी/धन स्थान में रखने से व्यापर में आशातीत सफलता मिलती है।

सुपारी और ताम्बें का सिक्का
दीपावली को संध्या के समय हाथ में एक सुपारी और ताम्बें का सिक्का लेकर पीपल के पेड़ पर जाएँ उनको प्रणाम करके अपनी इच्छा बोलिए फिर सुपारी और ताम्बें का सिक्का अर्पित करके शीश निवा कर घर आ जाएँ।

बेसन के लड्डू
दीपावली के दिन सायं काल और उसके बाद हर बुधवार को सात बेसन के लड्डू लायें और उन्हें गृह स्वामी के ऊपर से सात बार उसारने (घुमाने) के बाद उन्हें घर से बाहर रख दें तो गृह स्वामी की आय में लगातार वृद्धि होने लगती है।

सुगन्धित धूप अगरबत्ती
दीपावली के दिन किसी भी लक्ष्मी मंदिर में माँ को सुगन्धित धूप अगरबत्ती अर्पित कर दें।

काले तिल
दीपावली के दिन रात्रि को काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सर से सात बार उसार कर उसे घर के उत्तर दिशा में फेंक दें तो धन हानि बंद हो जाती है।

कुमकुम से स्वस्तिक
दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से स्वस्तिक बनायें और बासमती चावल की ढेरी बनाकर उस पर एक सुपारी में कलावा बांधकर रख दें, यह धन प्राप्ति का अचूक प्रयोग है।

कुमकुम से स्वस्तिक
दीपावली के दिन अमावस्या होती है अतः अपने पूर्वजो को अवश्य याद करें ,प्रातः उनका तर्पण करें और किसी वृद्ध और गरीब व्यक्ति को भोजन करायें।

कच्चा सूत
यदि आपको यह अनुभव होता है की आपके व्यापर/ नौकरी में उन्नति नहीं हो रही है तो दीपावली की रात्रि में कच्चा सूत लेकर उसे शुद्ध केसर से रंगकर भाई दूज के दिन माँ लक्ष्मी का स्मरण करते हुए अपने व्यापारिक स्थल में बांध दें, इस प्रयोग से व्यापर में निश्चित ही उन्नति होती है। नौकरी वाले इसे अपनी टेबिल/अलमारी/ ड्रार कहीं भी बांध सकते है।

गन्ने की जड़
दीपावली को सुबह समय अगर गन्ने की जड़ को नमस्कार करके घर में लाये और रात्रि में लक्ष्मी पूजन के समय उसकी भी पूजा करें , तो ऐसा करने से घर में अटूट लक्ष्मी का वास होता है।

मीठी दही
दीपावली की रात्रि में व्यापारिक स्थल में पूजा करने जाते समय शुद्ध केसर मिली मीठी दही खाकर घर से प्रस्थान करें और उसके बाद माँ लक्ष्मी का पूजन करें तो उस व्यापार में बरकत रहती है।

भाई दूज
भाई दूज के दिन एक मुट्ठी साबुत बासमती चावल बहते हुए जल में श्री माँ लक्ष्मी का स्मरण करते हुए छोड़ना चाहिए, इससे धन धान्य में वृद्धि होती है। यह प्रयोग हर पुरुष को अवश्य ही करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications