Holika Dahan 2023 Timing: जानिए आपके शहर में कब होगा होलिका -दहन?
Holika Dahan 2023 Muhurat: होलिका दहन की पूजा विशेष मुहूर्त में करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत हो जाता है और उसके पराक्रम में वृद्धि होती है।

Holika Dahan 2023 (होलिका दहन का समय) : होली के पर्व से एक दिन पहले होलिका-दहन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को 'छोटी होली' भी कहकर संबोधित करते हैं। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, इसलिए इस दिन का काफी महत्व है। इस दिन विशेष पूजा की जाती है तो कहीं -कहीं इस दिन मांए अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए उपवास भी रखती हैं। लोग होलिका जलाकर इसकी परिक्रमा करते हैं लेकिन परिक्रमा से पहले खास पूजा होती है। लोग ईश्वर को याद करके अग्नि में नारियल, भुट्टे, कच्चे आम, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का थोड़ा सा हिस्सा, चावल और जौ चढ़ाते हैं।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
- 7 मार्च को होलिका दहन का शुभ समय शाम 6 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ होगा और रात 8 बजकर 51 मिनट पर खत्म होगा।
- भाद्र पंच मुहूर्त 7 मार्च को दोपहर 12:43 बजे से शुरू होकर 2:01 बजे तक रहेगा।
आपको शहर में होलिका दहन का समय
- नई दिल्ली - शाम 6:24 से रात 8:51 तक।
- लखनऊ-शाम 6:25 से रात 8:53 तक।
- कानपुर- शाम 6:25 से रात 8:53 तक।
- आगरा- शाम 6:25 से रात 8:55 तक।
- झांसी- शाम 6:23 से रात 8:52 तक।
- लखीमपुर खीरी- शाम 6:23 से रात 8:51 तक।
- प्रयागराज- शाम 6:24 से रात 8:53 तक।
- गोरखपुर- शाम 6:25 से रात 8:55 तक।
- नोएडा-शाम 6:24 से रात 8:52 तक।
- मथुरा-शाम 6:25 से रात 8:51 तक।
- गाजियाबाद-शाम 6:19 से रात 8:53 तक।
- अयोध्या- शाम 6:25 से रात 8:53 तक।
- भोपाल - शाम 6:21 से रात 8:51 तक
- विदिशा-- शाम 6:28 से रात 8:51 तक
- छिन्दवाड़ा - शाम 6:26 से रात 8:51 तक
- ग्वालियर-शाम 6:22 से रात 8:53 तक
- पन्ना-शाम 6:22 से रात 8:56 तक
- टीकमगढ- शाम 6:25 से रात 8:55 तक
- उज्जैन -- शाम 6:21 से रात 8:55 तक
- पुणे - शाम 6:42 से रात 9:07 बजे तक।
- चेन्नई - शाम 6:18 से रात 8:43 तक।
- कोलकाता - शाम 5:42 से शाम 6:09 तक।
- हैदराबाद - शाम 6:24 से रात 8:49 तक।
- अहमदाबाद - शाम 6:45 से रात 9:11 बजे तक।
- नोएडा - शाम 6:24 से रात 8:51 तक।
- जयपुर - शाम 6:31 से रात 8:58 तक।
- मुंबई - शाम 6:46 से रात 9:11 बजे तक।
- गुड़गांव - शाम 6:25 से रात 8:52 तक।
- बेंगलुरु - शाम 6:29 से रात 8:54 तक।
- चंडीगढ़ - शाम 6:25 से रात 8:53 तक।
- औरंगाबाद-शाम 6:23 से रात 8:52 तक।
- कटिहार-शाम 6:21 से रात 8:54 तक।
- गया -शाम 6:19 से रात 8:53 तक।
- पटना -शाम 6:22 से रात 8:52 तक।
- सहरसा -शाम 6:21 से रात 8:51 तक।
- सारन -शाम 6:24 से रात 8:51 तक।
- सीतामढ़ी -शाम 6:23 से रात 8:52 तक।
- सीवान -शाम 6:22 से रात 8:51 तक।












Click it and Unblock the Notifications