Holika Dahan 2018: जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि
नई दिल्ली। आज होलिका दहन है जबकि रंगवाली होली कल यानी 2 मार्च 2018 को खेली जाएगी। होली हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है जिसे पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली का पर्व प्यार, उल्लास और छेड़-छाड़ का होता है। कहते हैं इस मौके पर तो दुश्मन भी गले लग जाते हैं इसलिए इस पर्व का बेसब्री से इंतजार होता है।

होलिका दहन मुहूर्त
- वर्ष 2018 में होलिका दहन 1 मार्च 2018
- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त = 18:26 से 20:55
- मुहूर्त की अवधि = 2 घंटे 29 मिनट
- भद्रा पूंछ = 15:54 से 16:58
- भद्रा मुख = 16:58 से 18:45
- रंगवाली होली = 2 मार्च 2018
- पूर्णिमा तिथि प्रारंभ = 1 मार्च 2018 को 08:57 बजे से
- पूर्णिमा तिथि समाप्त = 2 मार्च 2018 को 06:21 बजे तक
पूजन विधि
होली में आग लगाने से पूर्व होली का पूजन करने का विधान है। जातक को पूजा करते वक्त पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके बैठना चाहिए। पूजन करने के लिए माला, रोली, गंध, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेंहूॅ की बालियां और साथ में एक लोटा जल रखना चाहिए और उसके बाद होलिका के चारों ओर परिक्रमा करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications