क्रिसमस के लिए टॉप 5 हॉलीडे स्पॉट

christmas
क्रिसमस और न्यू इयर की छुट्टियां आने ही वाली हैं हर किसी की चाहत होती है कि उनके साल के ये बचे दिन एक यादगार बन जाए। यही कारण है कि लोग इस समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियों पर निकल जाते हैं। अगर आप समुद्र की उफनती लहरों के बीच छुट्टियां मनाना चाहते हैं या फिर पहाड़ों पर घुमड़ते बादलों के बीच या फिर एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा उठाना चाहते हैं। लेकिन आपने अभी तक अपना हॉलिडे स्‍पॉट तय नहीं किया है तो हम आपको बताते हैं कि आपके लिए विदेश के टॉप फाईव डेस्टिनेशंस कौन से हो सकते हैं।

अगर आप क्रिसमस की छुट्टियों पर विदेश जाने की सोच रहे हैं । तो आपकी लिस्ट में पहला नंबर होना चाहिए यूरोप का। यहां एक नहीं अनेक ठिकाने हैं। इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया और इटली जाने जाते हैं अपनी शानदार क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेशंस के लिए।

अगर आप यूरोप नहीं जाना चाहते तो फिर लिस्ट में नंबर दो पर है ईस्ट एशियन कंट्रीज। सिंगापुर,थाईलैंड,और मलेशिया में आपको जो चाहें वो मिल सकता है। नए जमाने की रौनक भी है और पुराने कल्चर की झलक भी। पहाड़ भी हैं और समुद्र भी। यह एक परफेक्ट प्लेस साबित हो सकता है आपके लिए।

तीसरे नंबर पर आता है अमेरिका
यहां आप चाहें तो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की न्यू इयर पार्टी में शामिल हों या फिर क्रिस्मस और न्यू ईयर की मौज मस्ती के साथ साथ स्नोफॉल का मजा लूटें। बर्फबारी में क्रिसमस का मजा दोगुना हो जाता है।

नंबर चार पर है ऑस्‍ट्रेलिया
सुंदर सी बीचेज और मरीन लाइफ के अद्भुत नजारों के अलावा आपको यहां सिटी लाइफ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है।

पांचवें नंबर पर है- साउथ अफ्रीका
इसके सी बीचेज और टूरिस्ट रिसॉर्ट्स काफी मशहूर है, अगर आप वाइल्ड लाइफ से प्यार करते हैं तो यहां कि सफारी में जंगली जानवरों को देखने ही नहीं छूने तक का मौका मिल जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+