Holi 2026 Effect: होली पर बने दो राजयोग, इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसा-पॉवर सब मिलेगा
Holi 2026 Effect Update Hindi: आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है, ये पर्व इस बार कुछ राशियों के लिए काफी शुभ होने वाला है। आपको बता दें कि कुंभ राशि में बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोगों का विशेष संयोग बना है जो तीन राशियों को रातों-रात रईस बना सकता है।
ज्योतिषाचार्य पी. चक्रपाणि उपाध्याय के मुताबिक सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश कर यह दुर्लभ संयोग बनाया है, जिसके चलते बुधादित्यऔर शुक्रादित्य राजयोग बना रहे हैं जो कि धन, उच्च मान-सम्मान, उत्तम बुद्धि , करियर में शानदार सफलता प्रदान करने की क्षमता रखते हैं। इन शक्तिशाली राजयोगों से तीन राशियों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है और ये तीन राशियां हैं- मेष, तुला और मकर।

Holi 2026 Lucky Rashiyan: बुधादित्य राजयोग क्या है?
जब सूर्य और बुध एक ही राशि में स्थित होते हैं, तो बुधादित्य राजयोग बनता है। सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का कारक है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्कशक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।
Holi 2026 Prabhav: शुक्रादित्य राजयोग क्या है?
जब सूर्य और शुक्र एक साथ किसी राशि में स्थित होते हैं, तो शुक्रादित्य राजयोग बनता है। शुक्र सुख-सुविधा, प्रेम, कला, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक है।
Holi 2026 Ka Shubh Prabhav: इन राशियों पर शुभ प्रभाव
- मेष राशि के लिए यह समय आय व लाभ हेतु उत्कृष्ट है। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, मेहनत का फल प्राप्त होगा और पुराने रुके काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा, जो लोग सिंगल हैं उन्हें पार्टनर भी मिल सकता है।
- तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। ऐसे में शुक्रादित्य राजयोग तुला राशि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनरशिप से फायदा, आर्थिक स्थिति में सुधार और जीवन में संतुलन बना रहेगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि तुला वाले जो चाहते हैं , वो उन्हें मिलेगा।
- मकर राशि के जातकों के लिए यह अवधि धन और करियर में विशेष लाभ लाएगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में नई बड़ी डील फाइनल होगी। समझदारी से निवेश अच्छा मुनाफा देगा, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
Holi 2026 Ke Upay: क्या करें उपाय?
- बुधादित्य राजयोग के उपाय (सूर्य + बुध) को खुश करने के लिए आप प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे से जल में रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें।
- शुक्रादित्य राजयोग के उपाय (सूर्य + शुक्र) को खुश करने के लिए आप प्रतिदिन चावल का दान करें और ॐ शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जप करें।
यह पढ़ें: Holika Dahan 2026 Kab Hai: कब है होलिका दहन? किस दिन खेली जाएगी होली? क्या है सही डेट?
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications