Hartalika Teej 2025 : हरतालिका तीज आज, यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
Hartalika Teej 2025 : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है, ये व्रत आज है। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाना वाला ये व्रत बेहद ही मानक है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए शिव-पार्वती से प्रार्थना करती हैं।
उत्तर भारत में कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये उपवास करती हैं, हालांकि वो पूजा के बाद पानी पी सकती हैं। ये व्रत पूरे 16 श्रृंगार के साथ करना चाहिए और मां पार्वती को भी सुहाग की चीजें अर्पित करनी चाहिए।

यहां हम आपको बताते हैं पूजा की पूरी सामग्री, जिनके जरिए आप अपनी पूजा अच्छे से कर सकती हैं...
Hartalika Teej 2025 व्रत सामग्री (Samagri)
- स्वच्छ पीला अथवा हरा वस्त्र
- मिट्टी की के शिव-पार्वती या फिर कोई तस्वीर
- कलश, जल, गंगाजल, पंचामृत
- रोली, चंदन, हल्दी, कुमकुम, अक्षत
- धूप, दीपक, कपूर, अगरबत्ती
- बेलपत्र, धतूरा, आक का फूल, बिल्वपत्र
- पान, सुपारी, नारियल, लौंग, इलायची
- पुष्प, माला
- मौसमी फल, मिठाई
- चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, कंघी, मेहंदी आदि
- पूजा की थाली, रक्षासूत्र, वस्त्र एवं आभूषण
Hartalika Teej 2025 पूजा विधि
- प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- व्रत का संकल्प लेकर व्रत कथा का पाठ करें।
- मिट्टी की वेदी बनाकर उस पर भगवान शिव-पार्वती और गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करें।
- जल, पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें।
- फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा और प्रसाद अर्पित करें।
- सुहागिन महिलाएं माता पार्वती को सुहाग सामग्री चढ़ाती हैं।
- व्रत कथा सुनकर आरती करें और प्रसाद बांटे।
Hartalika Teej 2025 मंत्र (Mantra)
- भगवान शिव मंत्र: 'ॐ नमः शिवाय', इस मंत्र का जप व्रती महिलाएं 108 बार करें।
- माता पार्वती मंत्र: 'ॐ उमायै नमः', इस मंत्र का जप करना शुभ होता है।
- संयुक्त मंत्र: 'ॐ गौरीशंकराय नमः', यह मंत्र दांपत्य जीवन में सुख-शांति और अखंड सौभाग्य प्रदान करता है।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications