Happy Ram Navami 2024: 'जला दो घर में घी के दीपक...', राम नवमी पर अपनों के भेजें ये खास संदेश
Happy Ram Navami 2024:आज पूरा देश प्रभु श्रीराम के जन्मोतस्व को राम नवमी के रूप में सेलिब्रेट कर रहा है। लोग मंदिरों में राम जी के दर्शन के लिए सुबह से ही लाइन लगाए हुए है, समूचा भारत रामभक्ति में सराबोर है।

मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथी को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में कौशल्या नंदन ने जन्म लिया था।कहते हैं कि जिसे प्रभु राम का आशीष मिल जाए फिर उसे किसी बात का डर नहीं होता है।
राम एक भरोसे का नाम हैं तो वहीं वो सत्य और मर्यादा के प्रतीक है, इस खास मौके को आप स्पेशल बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं, सुंदर भक्ति संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर आज का दिन यादगार मना सकते हैं।
रामनवमी 2024 के बधाई संदेश (Ram Navami 2024 Wishes)
- प्रभु श्री राम आप पर और आपके पूरे परिवार पर कृपा बनाए रखे, हैप्पी राम नवमी आप सभी को।
- जला दो घी के दीपक, मेरे श्री राम आए हैं, हैप्पी राम नवमी 2024।
- राम तो मन में, राम तो तन में, राम ही जीवन में, आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- भगवान राम आपको ज्ञान, समृद्धि और खुशी प्रदान करें। जय श्री राम! राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- प्रभु श्री राम आपको सारी खुशियां दें, आपको स्वस्थ रखें और आपको सफल बनाएं, राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- आज पधारे हैं प्रभु श्री राम, चारों ओर है उत्सव की धूम, जोर से बोले जय श्री राम, हैप्पी राम नवमी।
- ठुमक चलत रामचंद्र, बाजत पैजनिया, राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी, राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- यह वर मांगहूं कृपा निकेता, बसहु हृदय सीय अनुज समेता, राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- आया हूं दर पर तेरे राम, चाहे उठा लो चाहे ठुकरा दो, राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- राम हैं तो सब हैं, राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल गए हैं, राम आएं हैं. राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- सज गई अयोध्या, आ गए प्रभु राम, राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- रामा-रामा रटते-रटते, बीती रे उमरिया, राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications