Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Makar Sankranti 2024 Wishes: 'रुत आ गई रे... ', मकर संक्रांति पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले संदेश

Makar Sankranti 2024 Wishes: मकर संक्रांति का पर्व आज पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। ये त्योहार अपने साथ बहुत सारी खुशियां, उमंग और जोश लाता है। मालूम हो कि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करते ही उसके ताप में वृद्धि होने लगती है, जिसकी वजह से ठंड कम होती है।

Makar Sankranti 2024 Wishes

इस त्योहार के साथ ही मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाते हैं। मुख्य रूप से फसलों का त्योहार कहे जाने वाले इस पर्व पर जब नई फसलें कटती हैं तो किसान खुशी से झूम उठते हैं।

इस फेस्टिवल को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। दक्षिण भारत इसे 'पोंगल' कहते हैं , उत्तर भारत के लोग इसे 'मकर संक्रांति' और 'खिचड़ी' के नाम से जानते हैं तो गुजरात में इसे 'उत्तरायण' नाम दिया गया है। ये पर्व और खास हो जाता है जब इसमें शब्दों की मिठास घुल जाती है।

इस खास पर्व पर अपनों को आप सुंदर संदेश भेजकर इस त्योहार को यादगार बना लीजिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही कुछ दिल छू लेने वाले संदेश, जो आप अपने करीबी लोगों को भेज सकते हैं।

  • सूर्य के परिवर्तन के साथ, आपका जीवन खुशियों की चमक और सफलता से सराबोर हो, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  • तिल-गुल की मिठास और सूरज का प्रकाश, आपके लिए ढेर सारी खुशियाँ और सफलता लाए। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  • आपके सपनों की पतंगें ऊंची उड़ान भरें, आप बहुत ज्यादा खुश रहें, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  • सूर्य आपको गर्मी और समृद्धि का आशीर्वाद दे।मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  • सूर्य आपके जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियाँ बिखेरें। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  • आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें औ सूर्य की तरह जगमगाते रहें।
  • इस मकर संक्रांति पर आपको वह सब कुछ मिले जिसकी आपने कामना की है। आपके जीवन में दुःख का कोई निशान न रहे। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  • ढील दे दे रे भैया... आयो है मकर संक्रांति का त्योहार, हैप्पी मकर संक्रांति।
  • रुत आ गई रे, रुत छा गई रे... हैप्पी मकर संक्रांति।
  • काय पो चे...उड़ जा रहे...मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  • उड़ी-उड़ी जाय, उड़ी-उड़ी जाय ... मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  • पतंगों जैसी हो ऊंची उड़ान तेरी, दामन में भर जाए हर खुशियां तेरे, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  • आप खुश रहें,आबाद रहें, जो चाहें वो आपको मिल जाए. मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

खास बातें

  • मकर संक्रान्ति की तिथि-15 जनवरी
  • स्नान का मुहूर्त महा पुण्यकाल: 15 जनवरी को 07:17 AM से 09:04 AM
  • माना जाता है कि जो भक्त इन खास मुहूर्त में स्नान करता है उन्हें यशलाभ होता है ।

डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+