Happy Chhath Puja 2021 : 'छठ पूजा लाए आपके जीवन में नया उजाला..' अपनों को भेजें प्रेम भरे ये बधाई संदेश
नई दिल्ली, 10 नवंबर। आस्था के महापर्व 'छठ' का आज तीसरा दिन है। बिहार समेत पूरा देश इस वक्त छठ मैया की पूजा में रमा हुआ है। आज शाम को सूर्य भगवान को पहला अर्ध्य दिया जाएगा। छठ पर्व एक उत्सव की तरह है, इसलिए हर किसी की कोशिश होती है कि वो इस खास उत्सव पर अपनों के पास पहुंच जाए लेकिन वक्त की पाबंदी और दूरियों की वजह से काफी लोग इस पर्व पर अपने घर नहीं पहुंच पाते लेकिन ऐसे में उन्हें निराश और परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप अपने प्रेम भरे संदेशों से अपनों के दिल के पास पहुंच सकते हैं क्योंकि जहां रवि नहीं पहुंच पाता है वहीं कवि पहुंच जाता है।
Recommended Video
Chhath Puja 2021: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर ऐसा दिखा नजारा | वनइंडिया हिंदी

इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं छठ पर्व से जुड़े कुछ प्रेम भरे संदेश
- सूर्य देव आपको अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें। हैप्पी छठ पूजा।
- छठ पूजा के दौरान की गई आपकी सभी मनोकामनाएं और प्रार्थनाएं पूरी हों,हैप्पी छठ पूजा।
- सूर्य देवता हमेशा हमारे चारों ओर प्रकाश फैलाने के लिए हैं, हमारी प्रार्थनाएं पूरी हो। छठ पूजा की शुभकामनाएं।
- जिस पवित्र जल में आप प्रार्थना करते हैं, वह आपके सभी दुर्भाग्य और बुराइयों को दूर कर दे। छठ पूजा की शुभकामनाएं।
- हम सब भगवान सूर्य के कारण ही जीवित हैं क्योंकि उनसे ही जीवन है! वो हम सबका कल्याण करें। छठ पूजा की शुभकामनाएं।
- आशा है कि यह पर्व आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करेगा। छठ पूजा की शुभकामनाएं।
- सूर्य भगवान अच्छे स्वास्थ्य और भाग्य का प्रसार करते रहें। छठ पूजा की शुभकामनाएं।
- छठ की पूजा आपके जीवन में नई आशाओं और ऊर्जा का संचार करें और सूर्य भगवान आपके सभी सपनों को पूरा करे । छठ पूजा की शुभकामनाएं।
- छठ पूजा की सकारात्मकता आपके जीवन में फैले और आप तरक्की करें। छठ पूजा की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
- छठ पूजा सभी नकारात्मकताओं को दूर करें। ये छठ पूजा आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
- छठ पूजा का पावन दिन है आया, सूर्य देवता और छठ माता की पूजा करने का दिवस है आया। छठ पूजा की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
- यह छठ पूजा आपके लिए भाग्य और सफलता की शुरुआत का प्रतीक बने। छठ पूजा की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
- सूर्य देवता की कृपा हम पर बनी रहे, उषा मैय्या की कीरण जीवन को प्रज्वलित कीर्ति रही। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
- छठ पूजा लाए आपके जीवन में नया उजाला, खुल जाए आपके भाग्य का ताला, सूर्य देवता का अदभुत तेज है निराला, सुखी रहे प्रार्थना करने वाला। छठ पूजा की शुभकामनाएं।
- यह छठ पूजा आपके लिए जीवन, भाग्य और सफलता की शुरुआत का प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications