Happy Birthday: जानिए बुधवार को जन्म लेने वाले कैसे होते हैं, क्या कहता है धर्म?
नई दिल्ली। जैसा कि आपको पता है कि जिस तरह से नंबरों के आंकड़ों का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है ठीक उसी तरह से दिनों का भी असर आपके जीवन और व्यक्तित्व पर होता है तभी तो अक्सर लोग कहते हैं कि बच्चे का जन्म इस दिन कराओ, इस दिन नहीं। इस बारे में बात करते हुए प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी जैन ने कहा कि अक्सर हमारे पास लोग आते हैं कि मैडम अगर आप को मेरी बीवी का ऑप्रेशन करना है तो आप इस दिन कर दो क्योंकि पंडित जी के हिसाब से होने वाले बच्चे के यह दिन शुभ है। चलिए जानते हैं कि बुधवार को जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं, उनके अंदर क्या गुण होते हैं और क्या कमी होती है...

खासियत...
- बुधवार को जन्में व्यक्ति शांत, विदूषी और बिजनेस माइंड के होते हैं।
- आपकी लाइफ में प्लानिंग के कोई मायने नहीं लेकिन फिर भी आप काफी सुव्यवस्थित काम करने की कोशिश करते हैं।
- आप साफ और स्वच्छ विचारधारा के मालिक होते हैं।
- आप नई नई चीजों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
- आपके बात करने का तरीका बहुत प्रभावशाली होता है।
- आम तौर पर आप चीजों के लिए बहुत परेशान नहीं होते हैं इसलिए आप लोग जीवन से काफी संतुष्ट होते हैं।
- आप सकारात्मक सोच के साथ ही जीवन में आगे बढते हैं इसलिए तरक्की भी करते हैं।
- आम तौर पर आपको गुस्सा बहुत कम आता है लेकिन जब आता है तो सामने वाले की खैर नहीं।
- यह आसानी से किसी को माफ नहीं करते हैं, जो एक बार इनकी नजर से उतर गया तो वो फिर से इनके दिल में जगह नहीं बना सकता है।
- यह खर्चिले होते हैं और अपने फैसले खुद लेते हैं।
- इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखी होता है क्योंकि यह अपने पार्टनर की बहुत केयर करते हैं।
- अक्सर बुधवार को जन्मे लोग अकेडमिक फील्ड में देखे जाते हैं क्योंकि यह तीव्र बुद्धि के होते हैं।
- Read Also: Nostradamus Predictions for 2018: साल 2018 में मचेगी तबाही क्योंकि आत्माएं कब्र से बाहर आएंगी












Click it and Unblock the Notifications