Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes: 'डर नहीं, धर्म सबसे ऊपर', अपनों को भेजें खास संदेश
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes: हर साल पौष माह में सप्तमी तिथि पर गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई जाती है, आज ये पावन दिन आया है। गौरतलब है कि गुरु गोबिंद सिंह जयंती का पर्व हमें साहस, त्याग, समानता और धर्म की रक्षा का पाठ सिखाता है। गुरु गोविंद सिंह ने न केवल 'खालसा पंथ' की स्थापना की बल्कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने का संदेश भी दिया।
इस पावन अवसर पर लोग गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर और प्रभात फेरियों का आयोजन करते हैं। साथ ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं।

आप भी अपनों को खास संदेश के जरिए गुरुपर्व की बधाई दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्रेम भरे बधाई संदेश, जिन्हें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 की शुभकामनाएं
- गुरु गोबिंद सिंह का आशीर्वाद आपके जीवन में साहस, सच्चाई और सफलता लेकर आए।
- गुरु की कृपा से आपके जीवन से हर अंधकार दूर हो और उजाला फैले।
- धर्म, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति गुरु गोबिंद सिंह प्रदान करें।
- गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 के प्रेरणादायक Slogans
- जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल!
- धर्म की रक्षा, मानवता का सम्मान - यही गुरु गोबिंद सिंह का संदेश महान।
- साहस, त्याग और बलिदान - गुरु गोबिंद सिंह की पहचान।
- खालसा पंथ की शान, गुरु गोबिंद सिंह महान।
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 के फेसबुक स्टेटस
- गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखाया - डर नहीं, धर्म सबसे ऊपर। जयंती की शुभकामनाएं।
- साहस, सच्चाई और सेवा का मार्ग दिखाने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन।
- आज का दिन हमें याद दिलाता है कि अन्याय के सामने झुकना पाप है। गुरु गोबिंद सिंह जयंती मुबारक।
- खालसा पंथ के संस्थापक को कोटि-कोटि नमन। सत श्री अकाल!
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 के SMS
- गुरु गोबिंद सिंह जी की कृपा से आपके जीवन में हमेशा सच्चाई और साहस बना रहे। जयंती की शुभकामनाएं।
- धर्म के लिए जीना और जरूरत पड़े तो बलिदान देना - यही गुरु गोबिंद सिंह जी का संदेश है।
- गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 आपके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।
- सत श्री अकाल! गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई।












Click it and Unblock the Notifications