Gupt Navratri 2024: आज है रवि पुष्य संयोग,करें जरूर ये उपाय, बन जाएगा जीवन

Gupt Navratri 2024: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन मुहूर्तों का राजा रवि पुष्य का संयोग बना है। पूरे दिन-रात रवि पुष्य का संयोग मिलेगा और यह अत्यंत विशेष संयोग है जिसमें किए गए कुछ प्रयोग, उपयोग आपके जीवन के सारे संकट दूर कर देंगे, आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

पुष्य नक्षत्र 7 जुलाई को सूर्योदय पूर्व प्रात: 4 बजकर 25 म नट से प्रारंभ होगा और यह 8 जुलाई को प्रात: 6 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार यह योग लगभग 26 घंटे प्राप्त होगा। इस दिन की गई देवी आराधना विशिष्ट फलों को देने वाली रहेगी।

Gupt Navratri 2024

देवी साधक क्या करें

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन रवि पुष्य का संयोग लगभग 26 घंटे रहेगा। इस दौरान जो देवी के साधक हैं और मंत्रों को सिद्ध करना चाहते हैं, वे अपने गुरु के आदेश और आज्ञा लेकर मंत्रों की साधना सिद्धि अवश्य करें।

दुर्गासप्तशती का पाठ करने से शत्रु बाधा, आर्थिक संकट, रोग दूर होते हैं

इस दिन गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्रों का सवा लाख जाप करने से वह सिद्ध हो जाता है और शीघ्र फलदायी होकर जीवन के समस्त सुख प्रदान करता है। दुर्गासप्तशती के मंत्रों का जाप करने से या दुर्गासप्तशती का पाठ करने से शत्रु बाधा, आर्थिक संकट, रोग दूर होते हैं।

रवि पुष्य में क्या करें

  • पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इस दिन की गई भूमि, भवन, वाहन, आभूषणों की खरीदी श्रेष्ठ रहती है और उसमें उत्तरोत्तर वृद्धि होती जाती है।
  • यदि आपके कोई काम नहीं बन पा रहे हैं आर्थिक संकट बना हुआ है तो पुष्य नक्षत्र में केले के पेड़ की पूजा करके उसकी जड़ निकाल लाएं और उसे कच्चे दूध, गंगाजल से धोकर हल्दी से पूजन करें। इसे पीले कपड़े में बांधकर रख लें। इससे विवाह आदि कार्यों में आने वाली बाधा दूर हो जाती है।
  • पुष्य नक्षत्र में सफेद आंकड़े की जड़ को निकालकर गंगाजल से धोकर पूजन करें और इसे सफेद कपड़े में बांधकर अपने पास रखने से समस्त रोग दूर होते हैं।
  • शत्रु परेशान कर रहे हैं तो मदार के पेड़ की जड़ लाकर कुमकुम से पूजन करें और लाल कपड़े में बांधकर अप े पास रखें और प्रत्येक अमावस्या पर पुन: इसका पूजन करें। इससे शत्रु दूर हो जाते हैं।
  • आर्थिक संकट दूर करने के लिए रवि पुष्य के संयोग में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+