कब है गोपाष्टमी 2026? उदयातिथि के अनुसार जानें सटीक तारीख, अष्टमी तिथि का समय और गौ माता की पूजा का तरीका

Gopashtami 2026: सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यता है कि गौ माता में देवी-देवताओं का वास होता है। यही कारण है कि हिंदू धर्म में गायों की पूजा और सेवा के लिए गोपाष्टमी का विशेष पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता को समर्पित है।

इस दिन गायों को स्नान कराकर सजाया जाता है और तिलक लगाकर उनकी पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें गुड़ और हरा चारा खिलाया जाता है। आइए जानते हैं साल 2026 में गोपाष्टमी कब है और इससे जुड़ी दो प्रमुख पौराणिक कथाएं क्या हैं।

Gopashtami 2026

गोपाष्टमी 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 17 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह 4 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 18 नवंबर, बुधवार को सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर गोपाष्टमी का पर्व 17 नवंबर को मनाया जाएगा।

पहली बार कान्हा ने संभाली थी गायों की जिम्मेदारी

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण बचपन में बछड़ों को चराने जाया करते थे। जब वह सात वर्ष के हुए, तब कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन पहली बार उन्हें गायों को चराने की जिम्मेदारी मिली। इस दिन से उनका गौ सेवा से विशेष जुड़ाव माना जाने लगा। इसी घटना की याद में गोपाष्टमी मनाने की परंपरा शुरू हुई। भगवान कृष्ण को गोपाल और गोविंद नाम से भी जाना जाता है।

इंद्रदेव का घमंड हुआ था चूर

गोपाष्टमी का संबंध भगवान कृष्ण की गोवर्धन लीला से भी जोड़ा जाता है। कथा के अनुसार, ब्रजवासियों ने इंद्रदेव की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इससे नाराज होकर इंद्रदेव ने भारी बारिश शुरू कर दी। तब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सात दिनों तक ब्रजवासियों और गायों की रक्षा की। आठवें दिन इंद्रदेव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कृष्ण से क्षमा मांगी।

गोपाष्टमी पर ऐसे करें गौ माता की पूजा

इस दिन सुबह गाय और बछड़ों को स्नान कराकर साफ करें। उन्हें फूलों की माला पहनाएं और हल्दी, कुमकुम व चंदन से तिलक लगाएं। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की प्रतिमा के सामने धूप-दीप जलाकर पूजा करें। कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और आरती करें। अंत में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर उनका आशीर्वाद लें। इस पर्व पर गौ सेवा और संरक्षण का विशेष महत्व माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+