Ganesha Festival 2023: गणेश भगवान को क्यों पसंद है मोदक?

Ganesha Festival 2023: गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुआ गणेशोत्सव पूरे दस दिन चलेगा, इस वक्त चारों ओर गणपति बप्पा मोरया की धूम है। लोगों के घरों में भी गणेश भगवान विराजे हैं। कहीं तीन दिन तो कहीं दस दिन गणपति बाबा निवास करेंगे।

 Ganesha Festival 2023:

मालूम हो कि इस दिन गणेश जी को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाया जााता है। इन दिनों खास तौर पर भगवान को मोदक चढ़ाए जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेश जी को मोदक का भोग क्यों लगाया जाता है?

Recommended Video

    Ganesh Chaturthi 2023: आज विराजेंगे मंगलमूति, देंगे मंगलप्रद आशीर्वाद

    पहरेदार बने गणपति ने परशुराम को रोका

    तो इसके पीछे एक रोचक कहानी है। दरअसल अपने माता-पिता के आज्ञाकारी पुत्र गणेश एक दिन कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे क्योंकि भगवान शिव सो रहे थे और गहरी नींद में थे कि तभी उधर से परशुराम जी गुजरे, वो कमरे के अंदर जाने लग गए तो पहरेदार बने गणपति ने उन्हें अंदर जाने से रोका।

    परशुराम ने परशु से किया गणेश जी पर वार

    उन्होंने बड़ी विनम्रता से परशुराम से कहा कि पिताजी सो रहे हैं लेकिन परशुराम जी बोले कि उन्हें कोई बहुत जरूरी काम है। लेकिन जब गणेश जी फिर उन्हें मना किया तो वो गुस्सा हो गए और उन्होंने शिव जी के ही दिए परशु से उन पर वार कर दिया, जिससे गणेश जी का एक दांत टूट गया और वो दर्द से कराह उठे।

    मां पार्वती भी बालक की पीड़ा देखकर दुखी हो गईं

    उनकी आवाज सुनकर मां पार्वती दौड़ी -दौड़ी बाहर आईं और अपने प्रिय बालक की दशा देखकर बहुत दुखी हुईं, परशुराम जी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने मां पार्वती और बालक गणेश दोनों से माफी मांगी।

    मां पार्वती ने बनाया मोदक

    दांत टूटने की वजह से गणेश जी कुछ खा नहीं पा रहे थे, ऐसे में मां पार्वती ने उन्हें मोदक के रूप में एक नई मिठाई बनाकर उन्हें खिलाई, जो कि खाने में मुलायम और स्वादिष्ट थी। गणेश जी उसे खाकर काफी प्रसन्न हुए और अपना दर्द भूल गए। तब से ही मोदक उनका प्रिय हो गया और उन्हें मोदक का भोग लगने लगा।

    कई तरह से बनते हैं मोदक

    पहले तो मोदक सिर्फ खोए का बनता था लेकिन आजकल मैदे और चॉकलेट के भी मोदक बनने लगे हैं जो कि बच्चों को काफी पसंद आते हैं।

    नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+