Ganesh Visarjan 2024 Wishes: 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ', अपनों के भेजें ये संदेश
Ganesh Visarjan 2024 Wishes: आज बप्पा की विदाई का दिन है, भक्तगण थोड़ा सा भावुक हैं लेकिन उन्हें पता है कि गणपति बाबा अगले साल फिर से उनसे मिलने आएंगे और उन्हें बहुत सारा प्यार और आशीष देकर जाएंगे।
मालूम हो कि भगवान गणेश को शुभ और मंगलकारी देवता माना जाता है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के दाता हैं।गणेश चतुर्थी के 10 दिन बाद, गणपति विसर्जन का आयोजन होता है, इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को थी इसलिए आज विसर्जन है।

भक्तजन भगवान गणेश की प्रतिमा का सम्मानपूर्वक जल में विसर्जन करते हैं। आज के दिन को यादगार बनाया जा सकता है खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम लाए हैं आपके लिए कुछ दिल छू लेने वाले प्रेम भरे संदेश जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।
गणपति विसर्जन 2024: शुभकामनाएं और संदेश (Ganesh Visarjan 2024 Wishe)
- "गणपति बप्पा मोरया! अगले बरस तू जल्दी आ। भगवान गणेश आपके जीवन को सुख, समृद्धि और खुशियों से भर दें।"
- "गणेश जी के विसर्जन के साथ, आपकी सारी समस्याएं भी दूर हों, आप खुश रहें। ढेर सारी शुभकामनाएं।"
- "गणपति बप्पा की विदाई के समय, हम यही प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद सदा हमारे साथ रहे। शुभकामनाएं।"
- 'बप्पा आपके घर से दुख-दरिद्रता दूर करें और जीवन में सुख-शांति का वरदान दें। गणपति विसर्जन के पावन पर्व की शुभकामनाएं!"
- देवी गौरी और भगवान गणेश आपके जीवन को आनंद, प्रेम और समृद्धि से भर दें। सभी बाधाएँ दूर हो जाएँ और आपका मार्ग सफलता और खुशियों से भर जाए।
- आपको प्रेम, आनंद और सफलता से भरा जीवन मिले भगवान गणेश आपको और आपके परिवार को शांति और खुशी प्रदान करें।
- आशा है कि यह वर्ष बहुत ही आनंदमय और समृद्ध हो। आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ!"
- हमेशा आप और आपके परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ!"
- भगवान गणेश आपके मार्ग से सभी बाधाओं को दूर करें और आपको सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद दें।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications